एक्सप्लोरर

MP News: साइबर फ्रॉड का पैसा टेरर फंडिंग के लिए विदेश में इस्तेमाल होने शक, जांच में जुटी एमपी ATS

MP Cyber Crime: एडीजी इंटेलिजेंस योगेश देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ शिकायतों की लंबे समय से जांच चल रही थी. 1300 अकाउंट्स की जांच की गई. अब तक 2 हजार करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन मिले.

MP Cyber Crime News: मध्य प्रदेश एटीएस और साइबर पुलिस को हाल ही में बड़ी सफलता मिली थी. साइबर सेल और ATS ने साइबर फ्रॉड करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया. इस गैंग के मेंबर आम लोगों को सरकारी योजनाओं के नाम पर भ्रमित करते थे और उनके दस्तावेज लेकर उससे म्यूल अकाउंट्स यानी फर्जी दस्तावेज से खोले गए अकाउंट खुलवाती थी.

जांच में सामने आया है कि करीब 1300 म्यूल अकाउंट्स से अब तक 2000 करोड़ का ट्रांजैक्शन बीते एक से डेढ़ साल में किया गया है. यह पैसा देश के अलग-अलग हिस्सों से निकाल गया. लेकिन एटीएस के कान तब खड़े हुए जब ये जानकारी सामने आई कि इस पैसे का बड़ा हिस्सा देश के बाहर भी भेजा गया है. 

जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर

जानकारी के मुताबिक दुबई में इस पैसे का बड़ा हिस्सा किसी अकाउंट में भेजा गया है, जिसे लेकर जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. जांच एजेंसियों को शक है कि यह पैसा टेरर फंडिंग में इस्तेमाल हो सकता है. हालांकि इसे लेकर जांच जारी है. अफसर का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

इंटेलिजेंस अधिकारी योगेश देशमुख ने क्या कहा?

एडीजी इंटेलिजेंस योगेश देशमुख ने जानकारी देते हुए कहा, ''कुछ शिकायतों की लंबे समय से जांच चल रही थी, तकनीकी बिंदुओं पर जांच होने पर म्यूल अकाउंट्स का पता चला. 1300 अकाउंट्स की जांच की गई. एक‌ एक‌ दिन में करोड़ों रुपये के लेन देन हुए. अब तक 2 हजार करोड़ के ट्रांजैक्शन मिले. एमपी में कई जगह रेड की गई. इस दौरान एटीएम, सिम, लैपटॉप मिले हैं. देश के बाहर भी विड्रॉल हुए. एटीएस का इंवॉल्वमेंट इसलिए है क्योंकि हमें विदेश में फंडिंग का शक है.''

एक्सपर्ट का क्या कहना है?

मामले में जानकारों का कहना है कि टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल करें लेकिन सावधानी बरतें. साइबर एक्सपर्ट शोभित चतुर्वेदी ने कहा, ''बिना वेरिफिकेशन के किसी से ऑनलाइन संबंध ना बढ़ाएं. किसी भी लालच में आकर अपने दस्तावेज किसी को भी न दें. आम लोगों से उनके डॉक्यूमेंट लेकर म्यूल अकाउंट खोल कर फ्रॉड के पैसे के लिए इसका दुरुपयोग किया जा सकता है, जो इन दिनों हो रहा है.

उन्होंने आगे कहा, ''अपराध होने के बाद असल अपराधी तो कहीं और होता लेकिन आप लोग जांच के दायरे में आ जाते हैं. सरकार को चाहिए कि इंटरनेट संबंधी जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएं ताकि लोगों को ठगी से बचाया जा सके.''

ये भी पढ़ें:

MP News: सौरभ शर्मा पर सियासी घमासान, हेमंत कटारे के आरोप पर पूर्व मंत्री ने किया पलटवार

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Indore News: पहचान छुपाकर युवती से दोस्ती, रेप के दौरान बनाया वीडियो, आरोपी की तलाश
इंदौर: पहचान छुपाकर युवती से दोस्ती, रेप के दौरान बनाया वीडियो, आरोपी की तलाश
Indore News: IAS के फार्म हाउस पर छापा, जुआ खेलते 18 लोग गिरफ्तार, लाखों रुपये जब्त
इंदौर: IAS के फार्म हाउस पर छापा, जुआ खेलते 18 लोग गिरफ्तार, लाखों रुपये जब्त
MP News: मध्यप्रदेश में इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद
मध्यप्रदेश: इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget