MP Covid-19 Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बुधवार को कोरोना वायरस (covid-19) संक्रमण के 3,226 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,16,007 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में पांच लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है. इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,673 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है. सबसे अधिक केस राजधानी मेंअधिकारी ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर (Indore) में 365 और भोपाल (Bhopal) में 574 नए मामले दर्ज किए गए हैं. ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं. प्रदेश में वर्तमान में 33,384 मरीज उपचाराधीन (Active Case) हैं और पिछले 24 घंटों में 6,980 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,71,950 लोग मात दे चुके हैं.अधिकारी ने बताया कि राज्य में बुधवार को 2,32,745 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,15,75,223 खुराक लोगों को दी जा चुकी है. जिलों में मिले इतने केसस्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को भोपाल में 574, इंदौर में 365, विदिशा में 197, जबलपुर में 106, नरसिंहपुर में 101, शिवपुरी में 98, सीहोर में 94, सिवनी में 82, बालाघाट में 80, उज्जैन में 78, देवास में 75, गुना में 71, रायसेन में 70, छतरपुर में 69, अनूपपुर में 67, धार में 67, सागर में 58, दमोह में 54, बेतूल में 52, ग्वालियर में 51, छिंदवाड़ा में 49, झाबुआ में 45, खंडवा में 40, आगर-मालवा में 39, होशंगाबाद व पन्ना में 39, हरदा में 36, अलीराजपुर में 34, दतिया में 33, उमरिया में 33, टीकमगढ़ में 32, बड़वानी व खरगोन में 30, मंदसौर में 28, रतलाम में 27, डिंडोरी में 26, निवाड़ी में 24, कटनी व शाजापुर में 23, राजगढ़ में 22, रीवा में 21, मुरैना व शहडोल में 20, नीमच में 19, सतना में 17, श्योपुर में 16, अशोक नगर में 13, सीधी में 12, मंडला में 11, भिंड में आठ, बुरहानपुर में 3 और सिंगरौली में 03 नए कोरोना मरीज मिले हैं.

यह भी पढ़ें-

DMCH की 73 एकड़ जमीन गायब! दरभंगा MP ने कहा- महाराज ने दान में दी थी 300 एकड़ भूमि, पता नहीं क्या हुआ

Paperless Electricity Bill: मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी खबर, बिल देने के तरीके में हुआ बदलाव