एक्सप्लोरर

MP Budget 2025: बजट में सिंहस्थ पर बोले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, 'अभी 8000 करोड़ की और...'

MP Budget 2025: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि सिंहस्थ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसको देखते हुए सरकार को बड़ी संख्या में इंतजाम करना पड़ेंगे.

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2025-26 का बजट पेश कर दिया है. इस बजट में सिंहस्थ के लिए 2000 करोड रुपये की राशि तय की गई है. इस पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कहा है कि सिंहस्थ 2028 को सफल बनाने के लिए कम से कम 10, 000 करोड़ का बजट चाहिए.

दरअसल, बुधवार (12 मार्च) को मध्य प्रदेश की विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने चार लाख 21 हजार 32 करोड़ का बजट पेश किया. इस बजट में सिंहस्थ 2028 को सफल बनाने के लिए 2000 करोड़ की राशि तय की गई है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज ने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान कहा कि सरकार ने बजट में सिंहस्थ के लिए 2000 करोड़ की राशि तय की है. इसके लिए वह सरकार का साधुवाद देते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 को सफल बनाने के लिए सरकार को अभी से तेजी लाना होगी. 

2028 में होगा सिंहस्थ
उन्होंने कहा कि इसके अलावा सिंहस्थ 2028 का बजट कम से कम दस हजार करोड़ रुपये होगा, तभी वह प्रयागराज जैसा सफल हो पाएगा. बता दें सिंहस्थ साल 2028 में आने वाला है. इसके पहले सरकार 2026 और 27 में भी बजट पेश करेगी. उसमें भी सरकार सिंहस्थ के लिए अलग से राशि तय कर सकती है.

'40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना'
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि सिंहस्थ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. प्रयागराज में 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इसी संख्या के आंकड़े को दृष्टिगत रखते हुए सरकार को बड़ी संख्या में इंतजाम करना पड़ेंगे. इसके लिए बड़े बजट की आवश्यकता होगी.

सनातनी मुख्यमंत्री से काम में तेजी लाने की अपील
रवींद्र पुरी महाराज ने कहा, "मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सनातनी है, इसलिए उनसे साधु-संतों की उम्मीद काफी अधिक है. सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए अभी से काम में तेजी लाना चाहिए." उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर सबसे पहले तेजी लाने की मांग उठाई. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ को देखते हुए काफी विकास हो रहा है लेकिन इन विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने की आवश्यकता है.

 

ये भी पढ़ें

MP News: होली और जुम्मे की नमाज को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट, कई शहरों में फ्लैग मार्च

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा

वीडियोज

बंगाल में गीता vs बाबरी का चल रहा है रण!
बंगाल में धर्मयुद्ध..चुनावी से पहले बड़ा षड्यंत्र !
कलब अग्निकांड में 10 लोगों के शवों की हुई शिनाख्त
Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगा BISF, मंत्री दिलीप जायसवाल का ऐलान, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
कपल डांस के बाद फिर चर्चा में विराट और कुलदीप की जोड़ी; कोहली ने बुरी तरह कर दिया रोस्ट; देखें वीडियो
कपल डांस के बाद फिर चर्चा में विराट और कुलदीप की जोड़ी; कोहली ने बुरी तरह कर दिया रोस्ट
Signs Of Love Bombing: अचानक कोई हो गया है जरूरत से ज्यादा खास, कहीं 'लव बॉम्बिंग' का शिकार तो नहीं हो रहे आप?
अचानक कोई हो गया है जरूरत से ज्यादा खास, कहीं 'लव बॉम्बिंग' का शिकार तो नहीं हो रहे आप?
क्रॉसिंग पर मालगाड़ी हुई खराब तो इंजीनियर बोले 5 घंटे, चाचा ने 10 मिनट में हथौड़े से ठीक कर दौड़ा दी ट्रेन- वीडियो वायरल
क्रॉसिंग पर मालगाड़ी हुई खराब तो इंजीनियर बोले 5 घंटे, चाचा ने 10 मिनट में हथौड़े से ठीक कर दौड़ा दी ट्रेन
Japanese Bowing: जापान में लोग झुक कर क्यों करते हैं अभिवादन, कहां से शुरू हुई यह परंपरा
जापान में लोग झुक कर क्यों करते हैं अभिवादन, कहां से शुरू हुई यह परंपरा
Embed widget