Bhopal Traffic Update News: राजधानी भोपाल स्थित राजभवन में आज दोपहर 3 बजे से मंत्री मंडल का शपथ समारोह आयोजित किया जा रहा है. आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक रूट तय किए हैं. दोपहर डेढ़ बजे से परिवर्तित रहेंगे यह मार्ग.

1. समस्त प्रकार के वाहन मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा से राजभवन, बाणगंगा से राजभवन, एमएलए रेस्ट हाउस से राजभवन एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक  पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा.

2. सामान्य दो पहिया, चार पहिया एवं लोकपरिवहन वाहन रोशनपुरा चौराहा से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा से राजभवन, बाणगंगा से राजभवन, एमएलए रेस्ट हाउस से राजभवन एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा. 

वैकल्पिक मार्ग रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीजए रेल्वे स्टेशनए बस स्टैण्ड की ओर आने-जाने वाहन अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर.1 से होते हुये बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईण्ओण्डब्ल्यू ऑफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुये आवागमन कर सकेगी.

ये भी पढ़ें: MP Cabinet Oath Ceremony: एमपी में कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट पर शिवराज सिंह चौहान की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'अनुभव की...'