Narendra Singh Tomar on BJP Candidates List: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उल्टी की गिनती शुरू हो गई है. इस बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में प्रदेश की 228 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन इस लिस्ट के सामने आते ही कुछ जगहों पर बवाल शुरू हो गया है. इस बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने कहा कि, बीजेपी की सूची जारी हो गई है. सभी अच्छे प्रत्याशी हैं, सभी अपने काम पर लग गए हैं.
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आगे कहा कि, लिस्ट आने के बाद थोड़ा बहुत मतभेद होता है क्योंकि एक जगह से कई लोग टिकट की मांग करते हैं, लेकिन सभी स्थिति नियंत्रण में है और बीजेपी सरकार बनाएगी. वहीं कांग्रेस दावों पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, कांग्रेस जीत का दावा करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है, लेकिन हमने काम किया है उसके आधार पर हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा.
जबलपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा बता दें कि, बीजेपी द्वारा जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा सीट से अभिलाष पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया. जिससे पूर्व मंत्री शरद जैन, अब पार्टी में वापसी कर चुके पूर्व बागी नेता धीरज पटेरिया और एक पार्षद कमलेश अग्रवाल के नाराज समर्थक बीजेपी के संभागीय बैठक में जबरन घुस गए. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया.'
