MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश की जबलपुर शहर में नर्सिंग कॉलेज छात्रों पर पुलिसया दमन का मामला तूल पकड़ रहा है. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए तमाम सवाल उठाए है. नर्सिंग छात्रों पर वाटर कैनन के प्रयोग पर कमलनाथ ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, "मैं शिवराज जी से पूछना चाहता हूं कि सजा फरियादी को मिलनी चाहिए या अपराधी को?" मध्य प्रदेश के दो लाख से ज्यादा नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्सेज के छात्र पिछले 3 सालों से परीक्षा न होने कारण निराश और परेशान है. जबलपुर में बुधवार 20 सितंबर को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्रों ने प्रदर्शन करते जमकर अपना गुस्सा दिखाया. उन्होंने एक बार फिर चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी परीक्षा नहीं कराई तो वे चुनाव में बीजेपी को वोट नहीं देंगे. इस दौरान उन्होंने डीएम कार्यालय तक कूच किया और उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया.
नर्सिंग घोटाले के सूत्रधार आप नहीं तो और कौन है?अगर आप सूत्रधार नहीं हैं तो आपने आज तक संबंधित विभाग के मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं लिया?अगर आप सूत्रधार नहीं है तो आखिर कैसे 100 से अधिक नर्सिंग कॉलेज को गलत तरीके से मान्यता मिल गई?अगर आप सूत्रधार नहीं है तो हाई कोर्ट से सख्त फैसला आने के बावजूद आपने आज तक कोई बड़ी कार्यवाही क्यों नहीं की?नर्सिंग घोटाले में आपका भ्रष्टाचार का रेट कार्ड क्या था?
कमलनाथ ने अंत में कहा कि,"शिवराज जी याद रखिए कि इन छात्रों के साथ आपने जो अन्याय और भ्रष्टाचार किया है, उसका हिसाब बहुत जल्द मध्य प्रदेश की जनता करने वाली है."
