Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल में पार्टी की ताकत बढ़ाने के उद्देश्य से असदुद्दीन ओवैसी के ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने एक अनूठी पहल शुरू की है. एआईएमआईएम पार्टी ज्यादा से ज्यादा से लोगों को जोड़ने के लिए बिरयानी पार्टी का आयोजन किया है. ऐसे में एआईएमआईएम नेताओं का दावा है कि मध्य प्रदेश में पार्टी अबतक एक लाख से ज्यादा सदस्य बना चुकी है. 

नरेला विधानसभा से 25 हजार लोग शामिलएआईएमआईएम नेता पीरजादा तौकीर निजामी ने दावा किया है कि अकेले भोपाल की नरेला विधानसभा में जहां 40 फीसदी लोग मुस्लिम समुदाय के हैं वहां से 25 हजार लोग पार्टी में शामिल हुए हैं. निजामी ने आगे कहा कि हमारा प्रयास है कि विधानसभा से पहले एआईएमआईएम में 10 लाख से अधिक सदस्य जुड़े. लोग ओवैसी के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित है. नरेला में लोगों को जोड़ने के लिए हैदराबादी बिरयानी की दावत भी दी जा रही है. वहीं ओवैसी के समर्थक शहरी क्षेत्रों की सफलता को लेकर खुश हैं.

कांग्रेस की टेंशन इसलिए बढ़ रहीप्रदेश में एआईएमआईएम के 7 पार्षद है. हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में एआईएमआईएम ने बुरहानुपर में कांग्रेस का गेम बिगाड़ दिया. यहां पर औवसी की पार्टी की महापौर प्रत्याशी ने 10 हजार वोट से जीत हासिल की. जबकि बीजेपी और कांग्रेस के बीच हार का अंतर सिर्फ 500 वोट से भी कम था. यहां पर कांग्रेस को बीजेपी की माधुरी पटेल ने  हरा दिया. एआईएमआईएम के मजबूत होने से कांग्रेस को ही नुकसान होना है. 2023 में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगीओवैसी की पार्टी विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि पार्टी विधानसभा की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगौन, बुरहानुपर जैसे शहरों में उम्मीदवार उतारने की चर्चा है. दरअसल कांग्रेस से अल्पसंख्यक वोटर खिसक रहा है. इसका ओवैसी को फायदा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-  MP Politics: कमलनाथ ने उठाया महाकाल लोक में भ्रष्टाचार का मुद्दा, कहा- करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत