एक्सप्लोरर

महाकालेश्वर मंदिर की दीवार गिरने के मामले में एक्शन, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Mahakaleshwar Temple Wall Collapse: महाकालेश्वर मंदिर की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद प्रशासन के आला अधिकारी जांच में जुटे हैं. घटना की आज शाम तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है.

Ujjain News Today: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के सामने दीवार गिरने के मामले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने महाकाल थाना प्रभारी के साथ एक उप निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है. वहीं अतिक्रमण हटाने में लापरवाही पर उपयंत्री और विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा महाकाल क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारी प्लाटून कमांडर दिलीप बामनिया पर भी गाज गिरी है.

इस घटना के बाद अब उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने भी चार अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 के सामने दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है. 

थाना प्रभारी और एसआई निलंबित
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस मामले में महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा और उप निरीक्षक भारत सिंह निगवाल को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की अभी जांच जारी है. 

धार्मिक नगरी उज्जैन के पुलिस अधीक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि अधिकारियों के जरिये रास्ते में बैठे लोगों को हटाया जाना था. इसके अलावा कार्य में लापरवाही भी बरती गई. इसी के चलते उन्हें निलंबित किया गया है.

नगर निगम की दिखाई दे रही लापरवाही
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही दिखाई दे रही है. इसी की वजह से तीन चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना तय माना जा रही है. 

अभी शाम तक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त भी दीवार गिरने की जांच जारी रहेगी.

अधिकारी कर रहे हैं जांच
महाकालेश्वर मंदिर के सामने गेट नंबर 4 के दीवार गिरने की घटना से दो लोगों की मौत हो गई, इस पूरे घटनाक्रम की अभी भी जांच जारी है. उज्जैन के प्रशासनिक अधिकारी के मामले की जांच कर रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी ने पुरानी दीवार पर प्लास्टर कर रंगाई पुताई किया था. वर्तमान में यह क्षेत्र मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के तहत आता है. दीवार गिरने की घटना के मामले में नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही भी बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मानसून पर ब्रेक, किसानों के लिए हल्की बारिश बनी मुसीबत, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Narsinghpur News: नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक
नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक
MP News: तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, राहगीर को कुचला, हवा में उछले बाइक सवार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, राहगीर को कुचला, हवा में उछले बाइक सवार
Iran War: MP हेल्पडेस्क ने संभाला मोर्चा, कंट्रोल रूम से व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी मिलेगी सहायता
Iran War: MP हेल्पडेस्क ने संभाला मोर्चा, कंट्रोल रूम से व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी मिलेगी सहायता
खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल, उठाया ये कदम
खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल, उठाया ये कदम

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget