एक्सप्लोरर

महाशिवरात्रि से पहले महाकालेश्वर मंदिर में उत्साह, बाबा महाकाल के विवाह की ऐसे निभाई जा रही हैं रस्में

Maha Shivratri Ujjain Mahakal: महाशिवरात्रि पर्व से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उत्साह का माहौल है. शिव भक्त बाबा महाकाल के विवाह की तैयारी में जोरशोर से जुटे हैं.

Maha Shivaratri 2025: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में उत्साह का माहौल है. महाशिवरात्रि पर्व की जोरशोर से तैयारी चल रही है. महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल के विवाह की तैयारी में मंगल गीत गाए जा रहे हैं. महिला श्रद्धालु मांगलिक गीतों पर नृत्य भी कर रही हैं. बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर में दूसरे ज्योतिर्लिंगों के मुकाबले अलग परंपराओं का निर्वहन होता है. मांगलिक गीतों और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बन गया है.

भगवान महाकाल के विवाह की तैयारी धूमधाम से चल रही है. विवाह की खुशी में हल्दी, मेहंदी और मंगल गीत की परंपरा निभाई जाती है. ठीक उसी तर्ज पर महाकालेश्वर मंदिर में भी भगवान महाकाल के विवाह की सभी परंपराओं का निर्वहन किया जाता है. श्रद्धालु भगवान महाकाल को हल्दी और मेहंदी लगाने में जुटे हैं. शिव भक्त हल्दी लगाकर भगवान के विवाह की खुशी जाहिर कर रहे हैं. महाशिवरात्रि पर्व के अगले दिन भगवान महाकाल को दूल्हे की तरह सजाया जाएगा.

भगवान महाकाल के विवाह की तैयारी

अभी से बड़ी संख्या में शिव भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचने लगे हैं. महिला श्रद्धालु सुनीता सिंह पिछले दो-तीन सालों से लगातार भगवान महाकाल के दरबार में आयोजित होने वाला महाशिवरात्रि महोत्सव का हिस्सा बन रही हैं. उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन में हिस्सा लेकर मन को संतुष्टि मिलती है. महाकालेश्वर मंदिर में बरसों से महाशिवरात्रि पर्व पर परंपरा निभाई जाती है.

महाकालेश्वर मंदिर में उत्साह का माहौल

महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महाकाल का विवाह होता है. विवाह की खुशी में भगवान महाकाल के सर पर सेहरा भी सजाया जाता है. महाकालेश्वर भगवान को हल्दी और मेहंदी लगाने की भी परंपरा है. महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष गुरु बताते हैं कि शिव नवरात्रि के दौरान भगवान महाकाल को अलग-अलग रूपों में दूल्हा बनाया जाता है. महिला श्रद्धालु मंगल गीत और नृत्य कर भगवान महाकाल के विवाह समारोह की खुशी जाहिर करती हैं. 

ये भी पढ़ें- MP Global Investors Summit: CM मोहन यादव का बड़ा बयान, 'विकसित भारत सनातन संस्कृति की विरासत'

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?

बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?

'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?

जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले

सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण

फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?

BCCI का अंपायर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, कम से कम कितनी मिलती है सैलरी?

Embed widget