Madhya Pradesh News: दो दिन की बारिश के बाद आज जब आसमान साफ हुआ तो मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाके भीषण ठंड की लहर चली. राज्य के अधिकांश जिलों में शीत लहर चल रही है. दिन का तापमान कई जगहों पर सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया.आज दिन का सबसे कम अधिकतम तापमान (सबसे ठंडा दिन) रीवा (मऊगंज), पचमढ़ी, रायसेन, सागर, कटनी, उमरिया, शहडोल और जबलपुर में रहा, जबकि रात का सबसे कम न्यूनतम तापमान (सबसे ठंडी रात) विदिशा, ग्वालियर, धार, रायसेन, भिंड, शिवपुरी, सिवनी और गुना में रही. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है. 

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में सागर, धार, उज्जैन में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसी तरह बेहद सर्द दिन वाले जिले/ शहर खजुराहो और नौगांव (छत्तरपुर जिला),टीकमगढ़, मंडला, सिवनी, बैतूल, भोपाल, गुना, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम रहे. 

मध्य प्रदेश में आज सबसे कम अधिकतम तापमान (सबसे ठंडा दिन) वाले शहर 

रीवा (मऊगंज) - 15.8°C, सामान्य से 7.2°C कमपचमढ़ी - 17.0°C, सामान्य से 2.0°C कमरायसेन (सिटी) - 17.0°C, सामान्य से 7.5°C कमसागर (सिटी) - 17.4°C, सामान्य से 7.4°C कमकटनी (पिपरौंध) - 18.0°C, सामान्य से 6.0°C कमउमरिया (सिटी) - 18.4°C, सामान्य से 6.7°C कमशहडोल (सिटी) - 18.4°C, सामान्य से 6.6°C कमजबलपुर (सिटी) - 18.4°C, सामान्य से 6.1°C कमअशोकनगर (आंवरी) - 18.6°C, सामान्य से 6.2°C कमविदिशा (सिटी) - 18.8°C, सामान्य से 5.0°C कमशिवपुरी (पिपरसमा) - 19.0°C, सामान्य से 4.0°C कमदमोह (सिटी) - 19.0°C, सामान्य से 5.7°C कमभिंड (गोहद) - 19.1°C, सामान्य से 3.9°C कमनीमच (मरूखेड़ा) - 19.1°C, सामान्य से 6.9°C कमगुना (सिटी) - 19.4°C, सामान्य से 5.5°C कमउज्जैन (सिटी) - 19.5°C, सामान्य से 6.8°C कमछतरपुर (नौगांव) - 19.5°C, सामान्य से 4.6°C कमभोपाल (बैरागढ़) - 19.8°C, सामान्य से 5.4°C कमछतरपुर (खजुराहो) - 19.8°C, सामान्य से 4.8°C कममण्डला (सिटी) - 19.8°C, सामान्य से 5.7°C कमसीधी (सिटी) - 19.8°C, सामान्य से 5.1°C कमग्वालियर (सिटी) - 20.0°C, सामान्य से 3.0°C कमइंदौर (एयरपोर्ट) - 20.0°C, सामान्य से 6.4°C कमधार (सिटी) - 20.0°C, सामान्य से 7.4°C कमटीकमगढ़ (सिटी) - 20.0°C, सामान्य से 5.2°C कमसिवनी (सिटी) - 20.4°C, सामान्य से 5.5°C कमछिंदवाड़ा (सिटी) - 20.6°C, सामान्य से 5.0°C कम 

सबसे कम न्यूनतम तापमान (सबसे ठंडी रात) वाले शहर  

विदिशा (कुरवाई) - 6.2°Cग्वालियर (सिटी) - 6.5°Cधार (सिटी) - 6.5°Cरायसेन (सिटी) - 6.6°Cभिण्ड (गोहद) - 6.7°Cशिवपुरी (पिपरसमा) - 6.9°Cसिवनी (सिटी) - 7.0°Cगुना (सिटी) - 7.4°Cअशोकनगर (आंवरी) - 7.5°Cरतलाम (सिटी) - 7.6°Cछतरपुर (नौगांव) - 7.6°Cबैतूल (सिटी) - 8.0°Cसागर (सिटी) - 8.0°Cनरसिंहपुर (सिटी) - 8.0°Cटीकमगढ़ (सिटी) - 8.4°Cभोपाल (बैरागढ़) - 8.5°Cनीमच (मरूखेड़ा) - 8.8°Cपचमढ़ी - 9.0°Cबड़वानी (तालुन) - 9.2°Cउज्जैन (सिटी) - 9.5°Cकटनी (पिपरौंध) - 9.5°Cइंदौर (एयरपोर्ट) - 10.3°Cसिंगरौली (देवरा) - 10.4°Cजबलपुर (सिटी) - 10.6°C

इसे भी पढ़ें :

Madhya Pradesh News: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क के घूम रहे यात्री, मास्क के लिए पूछने पर मिला ये जवाब

Madhya Pradesh News: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में इंदौर सबसे आगे, जानें इसकी वजह