एक्सप्लोरर

मंत्री विजय शाह को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, बीजेपी क्या बोली?

MP News: सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को कर्नल कुरैशी के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने पर पिछले सोमवार को फटकार लगाई थी.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुर्खियों में आईं सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कैबिनेट मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी कांग्रेस ने जोरदार हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित करना पड़ा.

प्रश्नकाल के दौरान 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के संबंध में कांग्रेस के आरिफ मसूद के सवाल का जवाब देने के लिए बीजेपी के मंत्री जैसे ही खड़े हुए, विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. वे सेना की महिला अधिकारी का अपमान करने के लिए शाह के इस्तीफे या बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे.

'विजय शाह इस्तीफा दो' के लगे नारे

हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दी गई. मंत्री विजय शाह के पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन का विभाग भी है. हंगामा कर रहे कांग्रेस के सदस्य सदन के बीचोंबीच आ गए और 'विजय शाह इस्तीफा दो' और 'विजय शाह को बर्खास्त करो' के नारे लगाने लगे.

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस विधायकों से शांति बनाए रखने और अपने स्थान पर लौटने की अपील की लेकिन विपक्षी सदस्यों ने उनकी सलाह को अनसुना कर दिया और अपना विरोध जारी रखा.

BJP ने विपक्ष पर लगाया सेना के अपमान का आरोप

सत्तारूढ़ बीजेपी के सदस्यों ने इस दौरान विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और उसपर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के बाद अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को कर्नल कुरैशी के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने पर पिछले सोमवार को फटकार लगाई थी और कहा कि वह अदालत के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget