एक्सप्लोरर

MP Politics: मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी BJP, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिग्गज नेताओं ने की चुनावी प्लान पर चर्चा

MP Assembly Election: कार्यसमिति की बैठक में विकास यात्रा और चुनावी प्लान पर चर्चा हुई. बैठक में उन विधानसभा के प्रभारियों को बुलाया गया, जिनके प्रभार वाली विधानसभा साल 2018 के चुनाव में हार गई थी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस अलर्ट मोड पर है. दोनों ही पार्टी विधानसभा चुनावों को मिशन 2023 के रूप में देख रही है. हालांकि, संगठन और एकता के मामले में सत्ताधारी दल बीजेपी यहां कांग्रेस से एक कदम आगे हैं. एक ही जाजम पर सारे बीजेपी एकत्रित हैं. इसका उदाहरण एक दिन पहले मंगलवार को राजधनी भोपाल में आयोजित बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में देखने को मिला. इस बैठक में बीजेपी के आला नेता मौजूद रहे. जबकि चुनाव के आठ महीने पहले भी यहां कांग्रेस कुछ बिखरी-बिखरी नजर सी आ रही है. कांग्रेस की ओर से पीसीसी चीफ कमलनाथ ही फील्ड में नजर आ रहे हैं. 

बता दें कि मध्य प्रदेश के विधानसभा को देखते हुए बीजेपी की दो दिवसीय बैठक राजधानी भोपाल में आयोजित की जा रही है. एक दिन पहले 24 जनवरी को जहां बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, तो वहीं आज 25 जनवरी को बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक होगी. दो दिवसीय बैठक में बीजेपी के पदाधिकारी चुनावी मंथन कर रहे हैं. कार्यसमिति की बैठक में विकास यात्रा और चुनावी प्लान पर चर्चा हुई है. इस बैठक में उन विधानसभा के प्रभारियों को बुलाया गया, जिनके प्रभार वाली विधानसभा साल 2018 के चुनाव में हार गई थी. ऐसी 103 विधानसभा के प्रभारियों को इस बैठक में बुलाया गया. 
 
बीजेपी के बड़े नेताओं ने किया मंथन
भोपाल में आयोजित दो दिवसीय बैठक के पहले ही दिन बीजेपी ने यह साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही प्रमुख है. आने वाला विधानसभा चुनाव सभी भाजपाई एकजुट होकर लड़ेंगे. इसका प्रमाण भी बीजेपी की आयोजित बैठक में मंगलवार को देखने को मिला. इस बैठक में बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए. बैठक प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र खटी, प्रहलाद पटेल व फग्गन सिंह कुलस्ते, उमा भारती, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित अनेक बड़े नेता मौजूद रहे.

कांग्रेस कमलनाथ के भरोसे
विधानसभा चुनाव में महज आठ महीने का समय ही रह गया है. इसके बावजूद मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब भी कुछ बिखरी-बिखरी से नजर आ रही है. कांग्रेस की ओर से मैदान में महज पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ही नजर आ रहे हैं, जबकि कभी कभार नेताप्रतिपक्ष कांग्रेसियों के पक्ष व विपक्ष पर जुबानी हमले करते दिखाई देते हैं. ऐसे आगामी चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होगा कि संगठित बीजेपी को विपक्षी दल कांग्रेस कैसे चुनौती देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'MP में स्वागत है लेकिन...', राहुल गांधी के इंदौर दोरे पर बोले CM मोहन यादव
'MP में स्वागत है लेकिन...', राहुल गांधी के इंदौर दोरे पर बोले CM मोहन यादव
नकली ने किया असली के नाक में दम! MP में फर्जी IAS-IPS नेटवर्क का खुलासा
नकली ने किया असली के नाक में दम! MP में फर्जी IAS-IPS नेटवर्क का खुलासा
20 साल के बिट्टू ने अकेले पलटी अजनार नदी की काया, वीडियो वायरल
20 साल के बिट्टू ने अकेले पलटी अजनार नदी की काया, वीडियो वायरल
कान्हा नेशनल पार्क से बाहर आए हाथी की दहशत, 2 लोग घायल; खेतों में तबाही
कान्हा नेशनल पार्क से बाहर आए हाथी की दहशत, 2 लोग घायल; खेतों में तबाही

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget