Khandwa Viral Video: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) जिले में पिपलौद थाना क्षेत्र के ग्राम जुनापानी में शनिवार को युवक के साथ हुई बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक बाबा युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाबा का गुस्सा सातवें आसमान पर है बाबा कभी उसके बाल पकड़कर पीटता है, तो कभी उसे बेरहमी से खींचते हुए उसके सीने पर अपना पैर रख देता है. ग्रामीणों के मुताबिक वीडियो में नजर आ रहा कथित बाबा ग्राम जुनापानी का रहने वाला है. वह झाड़फूंक कर लोगों का इलाज करता है.
वायरल हो रहा वीडियोखंडवा में शनिवार से एक बाबा का एक युवक को पीटते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में जिस युवक की पिटाई होते दिख रही है उसका नाम गोपाल है. गोपाल इटवा रैयत गांव का रहने वाला है. परिवार को शंका थी कि किसी ने उस पर जादू टोना कर दिया है. इसके चलते युवक को माताराम बाबा के पास जुनापानी पहुंचाया गया था. वायरल वीडियो में ग्रामीण भी नजर आ रहे हैं. वहीं वे केवल तमाशबीन बने नजर रहे हैं. साथ ही कुछ युवक अपने मोबाइल से बाबा का वीडियो बनाते हुए नजर आए.
किसी ने नहीं दर्ज कराई शिकायतदरअसल लोगों की मान्यता है कि नवरात्र में अक्सर लोग माता पूजन के दौरान इस तरह से अतन्त्रिक बाधाओं को दूर करते हैं. हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर पिपलौद थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं हुई. अगर कोई शिकायत करता है, तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी.
