एक्सप्लोरर

MP News: कटनी में बीजेपी विधायक ने फहराया उल्टा तिरंगा! वीडियो वायरल हुआ तो दी ये सफाई

Katni News: कटनी जिले की विजयराघवगढ़ किले में स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा तिरंगा फहराने के मामले में विधायक संजय पाठक ने डीएम को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने इस घटना को गंभीर साजिश बताया है.

मध्य प्रदेश के कटनी जिले की विजयराघवगढ़ किले में स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा तिरंगा फहराने का मामला सामने आया है. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विजयराघवगढ़ किले में विधायक संजय पाठक के हाथों उल्टा ध्वजारोहण किया गया था और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

हालांकि विधायक का दावा है कि नजर पड़ने के बाद तिरंगे को तुरंत उतारकर फिर से फहराया गया. अब इस मामले में विधायक संजय पाठक ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने इस पत्र के जरिए लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. 

 

संजय पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम को लिखे पत्र में इसे गंभीर साजिश बताया है. उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कराकर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए कहा है. विधायक संजय पाठक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वह उल्टा तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं.

साजिश के तहत उल्टा तिरंगा बांधने का आरोप

विधायक संजय पाठक ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा, ''विजयराघवगढ़ में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर किले में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से जिस कर्मचारी को राष्ट्रीय ध्वज बांधने की जवाबदारी दी गई थी, उसने संभवत: साजिश के तहत ध्वज को गलत तरीके से उल्टा बांधा, जो कि झंडा फहराने के समय बेहद असम्मानजनक स्थिति के रूप में सामने आया.''

यह घटना राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन- संजय पाठक

उन्होंने चिट्ठी में आगे लिखा, ''चूंकि झंडा ध्वजारोहण के पहले गोल लपेटा हुआ बंधा था और जैसे ही मैंने ध्वजारोहण किया और मेरी नजर उल्टे झंडे पर पड़ी, मैंने झंडे को तुरंत सही कराया और फिर से ध्वजारोहण किया. लेकिन यह घटना राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है, जिससे जनता की भावनाएं आहत हुईं हैं. ऐसे में जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करें ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो.'' संजय पाठक विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक हैं. वो पहले मंत्री भी रह चुके हैं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget