एक्सप्लोरर

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर तीखा हमला, मालेगांव ब्लास्ट केस को लेकर बोले- 'शर्म से डूब मरें'

MP News: रतलाम दौरे पर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में कोर्ट के फैसले को कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा बताया. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो कोर्ट से मार्गदर्शन लेंगे.

मध्य प्रदेश के रतलाम पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के हाल ही में दिए बयान पर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रज्ञा जी पर नहीं, हमारे इंदौर के श्याम साहू जी को भी पकड़ा गया था.

उनसे भी कहा गया कि संघ के लोगों का नाम लो. उन्हें इतना मारा गया कि अब वे चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी जी के आदेश पर जो ज्यादती करनी थी, उन लोगों ने सारी ज्यादती की. लेकिन हमारे जो लोग इसमें फंसाए गए थे, वे बड़े मजबूत लोग थे, क्योंकि वे खुद ही झूठे फंसाए गए थे. तो वे किसी और का झूठा नाम कैसे लेते?

क्या बीजेपी अब कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोर्ट जाएगी

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि अब तो न्यायालय का फैसला आ चुका है. सोनिया गांधी, चिदंबरम जी और शिंदे जी को, जिन्होंने 'हिंदू आतंकवाद' के नाम से इस दुनिया को एक नई टर्मिनोलॉजी दी थी, अब जवाब देना होगा.

एटीएस के पूर्व अधिकारी महबूब मुजावर के बयान पर मीडिया ने जब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा कि क्या बीजेपी अब कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोर्ट जाएगी या कोई और कार्रवाई करेगी.

कांग्रेस के गाल पर करारा तमाचा पड़ा है - कैलाश विजयवर्गीय 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि महबूब मुजावर ने साफ कहा है कि बीजेपी और संघ के लोगों को टारगेट कर उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया. इसके कारण कांग्रेस के गाल पर करारा तमाचा पड़ा है और मुझे लगता है कि उन्हें इतनी जोर का तमाचा लगा है कि शर्म से डूब मरना चाहिए.

इस पर आगे जवाब देते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हम कभी भी बदले की भावना से राजनीति नहीं करते. लेकिन जिन-जिन लोगों ने इस घटना को राजनीतिक रंग दिया, उनके खिलाफ अगर कुछ करना होगा, तो हम कोर्ट से मार्गदर्शन लेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे. 

कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा 

दरअसल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रतलाम जिले के जावरा नगर परिषद के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और अपनी भड़ास निकाली.

Input By : अफसर खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army: सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी

वीडियोज

Rajasthan के दौसा में लगी भीषण आग, फर्नीचर की दुकान जलकर खाक | Fire News | Breaking
Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Army: सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
सर्दियों में नाखून हो जाते हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान नेल केयर टिप्स
सर्दियों में नाखून हो जाते हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान नेल केयर टिप्स
अब मिसाइल और ड्रोन से लड़ी जाती है वॉर, फिर थल सेना की क्यों होती है जरूरत?
अब मिसाइल और ड्रोन से लड़ी जाती है वॉर, फिर थल सेना की क्यों होती है जरूरत?
धूप न मिलने का सीधा असर हड्डियों पर, दिखें ये लक्षण तो रहें सावधान
धूप न मिलने का सीधा असर हड्डियों पर, दिखें ये लक्षण तो रहें सावधान
I-PAC Raid Case: ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका, बंगाल के डीजीपी को हटाने की मांग
I-PAC Raid Case: ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका, बंगाल के डीजीपी को हटाने की मांग
Embed widget