एक्सप्लोरर

'शिवराज सिंह चौहान की मंशा मोहन यादव सरकार को अस्थिर करने की', जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार करते हुए इसे मोहन यादव सरकार को अस्थिर करने की कोशिश बताया.

Jitu Patwari News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अमानक बीज को लेकर हालिया बयान पर कहा कि यह सच है कि मध्य प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा खराब गुणवत्ता वाले बीज बिक रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि शिवराज सिंह का यह बयान मोहन यादव सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है.

पटवारी ने पत्रकारों से कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों के साथ धोखा हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय कृषि मंत्री नकली और खराब बीजों का मुद्दा उठाकर किसानों की सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं.

वे राजनीतिक रूप से मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. शिवराज अपने समर्थकों को दिखाना चाहते हैं कि वे अभी भी सक्रिय हैं और कभी भी वापसी कर सकते हैं.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने मूंग खरीदी के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि गेहूं की खरीदी 2,700 रुपये, धान की खरीदी 3,100 रुपये और सोयाबीन की खरीदी 6,000 रुपये प्रति क्विंटल होनी चाहिए. यही हमारी मांग है.

'जब शिवराज मुख्यमंत्री थे तब भी यह होती थी, आज भी होती है'

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अमानक बीजों पर दिए बयान पर कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वे कृषि मंत्री हैं और अमानक बीजों की समस्या उनकी जिम्मेदारी है. ऐसे बयान देकर वे जिम्मेदारी से नहीं बच सकते और न ही किसानों का भरोसा जीत सकते हैं. राज्य में अमानक बीजों में हजारों करोड़ की कमीशनबाजी होती है. राज्य में जब शिवराज मुख्यमंत्री थे तब भी यह होती थी. आज भी होती है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि मेरे पास सबूत और तर्क हैं कि मध्य प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा अमानक बीज आते हैं, और इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है. शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव की सरकारें दोनों इस गलती में शामिल हैं. अगर किसानों को नुकसान हुआ, तो कांग्रेस अपना कर्तव्य निभाएगी.

इसे भी पढ़ें: MP के सीहोर में भारी बारिश से पपनास और पार्वती नदी उफान पर, पुल पर बहा पानी, हालात बिगड़े!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी की मुलाकात
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी की मुलाकात
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर

वीडियोज

Singer AR Rahman: AR Rahman के बयान पर बढ़ा विवाद | Ashish Kumar Singh
Atishi Video Case: Atishi के फर्जी वीडियो पर बड़ा खुलासा | AAP | Punkab Police | Vijendra Gupta
Namaste Bharat: ईरान से लौटे हिंदुस्तानी, बताया कैसे छाई थी दहशत | US Army | Deepa Bafila
BMC Election Result: BMC चुनाव हार पर राउत का शिंदे पर हमला, EVM पर फिर उठाए सवाल
Iran America War: ईरान से वापसी शुरू, लौटे भारतीयों ने बयां की जमीनी सच्चाई | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी की मुलाकात
इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, बॉम्बे अस्पताल में गंदे पानी से बीमार पड़े लोगों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से भी की मुलाकात
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान पर AAP की सफाई
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? जानिए कितने मैच खेले, कितने जीते और हारे? पूरी डिटेल
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर
Border 2 से सनी देओल ने शेयर की अनसीन फोटोज, मूंगफली खाते हुए आए नजर
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज शरीफ का नाम लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट
'कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई', शहबाज का नाम लेकर ट्रंप ने फिर लिया भारत- PAK सीजफायर का क्रेडिट
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
तगड़ी कमाई का इशारा कर रहा GMP! जानें BCCL IPO में पैसा लगाने वालों की हर शेयर पर होगी कितनी कमाई?
तगड़ी कमाई का इशारा कर रहा GMP! जानें BCCL IPO में पैसा लगाने वालों की हर शेयर पर होगी कितनी कमाई?
भारत का अकेला रेलवे स्टेशन, जहां से पूरे देश के लिए मिलती हैं ट्रेन
भारत का अकेला रेलवे स्टेशन, जहां से पूरे देश के लिए मिलती हैं ट्रेन
Embed widget