एक्सप्लोरर

'महल और झोपड़ी का चुनाव', विजयपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर बोले जीतू पटवारी, जानें BJP और कांग्रेस प्रत्याशियों की संपत्ति

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज है. विजयपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है.

MP Assembly By Election 2024: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी हलचल तेज हो गई है. विजयपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा है. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महल और झोपड़ी के बीच चुनाव हो रहा है. एक तरफ बीजेपी प्रत्याशी जो कि अकूत संपत्ति के मालिक है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी झोपड़ी में रहकर चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों की संपत्ति शपथ पत्र में सामने आई है.

विजयपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है. इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज लगातार विजयपुर सीट पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. 

जीतू पटवारी का बीजेपी पर तंज

विजयपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर हाल ही में एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. उन्होंने कहा, ''बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत अकूत संपत्ति के मालिक हैं, जबकि मुकेश मल्होत्रा उनके बीच के गरीब कांग्रेस नेता हैं.''

बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत की कितनी संपत्ति?

बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत के पास एक रिवाल्वर, एक 12 बोर की बंदूक और एक माउजर है. इसके अलावा उनके पास सोने की चेन, अंगूठी, स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर गाड़ी है. रावत के पास दो करोड़ 19 लाख रुपए की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 44 लाख रुपए की चल संपत्ति है. 

इसी प्रकार अगर अचल संपत्ति की बात की जाए तो यह भी करोड़ों में है. रामनिवास रावत के पास 7 करोड़ 20 लाख रुपए कीमत की अचल संपत्ति है जबकि उन पर पंजाब नेशनल बैंक का 22 लाख रुपए का लोन है. उन पर कुल देनदारी 2 करोड़ 10 लाख 78,347 रुपए की है.

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के पास कितनी संपत्ति?

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा आयकर दाता नहीं हैं. हालांकि उनके पास महिंद्रा थार, महिंद्रा पिकअप, एक्टिवा, मोटरसाइकिल सहित 44 लाख 75 हजार 434 रुपए मूल्य की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर दो लाख 22 हजार की चल संपत्ति है. मुकेश मल्होत्रा की बात की जाए तो उनके पास ग्राम सिलपुर में मकान है जबकि कराहल में भी आवासीय मकान है. उनके पास 36,50,000 मूल्य की अचल संपत्ति है. इसके अलावा सेंट्रल बैंक से 14 लाख और श्रीराम फाइनेंस से 17 लाख रुपए का कर्ज है. 

ये भी पढ़ें:

भोपाल: छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP के बेटे ने किया सुसाइड, नस काटने के बाद काटा गला, सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
IND vs SA 1st T20: इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Bengal Babri Masjid Row: काउंटिंग के लिए लगानी पड़ी मशीन, नींव रखने के बाद कहा से आया पैसा?
Vande Matram Controversy: विवादों में किसने घसीटा? 150 साल बाद गरमाया वंदे मातरम का मुद्दा...
Indian Rupee Hits Record Low: गिरते रुपये पर चर्चा से भाग रही सरकार? देखिए सबसे सटीक विश्लेषण
Indigo Crisis:'अच्छे से बात भी नहीं करते' 6वें दिन भी इंडिगो संकट बरकरार | DGCA | Civil Aviation
LIVE शो में AIMIM प्रवक्ता पर क्यों आग बबूला हो गए Rakesh Sinha? | TMC | Vande Mataram Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
'असली वजह क्या थी, अभी बता पाना मुश्किल', DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो ने भेजा जवाब
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM भी बदले
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
IND vs SA 1st T20: इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
इतिहास रचने से 1 विकेट दूर जसप्रीत बुमराह, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
Hollywood OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर हॉलीवुड का राज, 'सुपरमैन' समेत रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर हॉलीवुड का राज, 'सुपरमैन' समेत रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
Benefits of Boredom: कभी-कभी बोर होना क्यों जरूरी, जानें एक्सपर्ट इसे क्यों कहते हैं ब्रेन का फ्रेश स्टार्ट?
कभी-कभी बोर होना क्यों जरूरी, जानें एक्सपर्ट इसे क्यों कहते हैं ब्रेन का फ्रेश स्टार्ट?
Video: भीड़ में खुद पर पेट्रोल छिड़क प्रदर्शन कर रहे थे नेता जी, कार्यकर्ता ने माचिस जला लगा दी आग- वीडियो वायरल
भीड़ में खुद पर पेट्रोल छिड़क प्रदर्शन कर रहे थे नेता जी, कार्यकर्ता ने माचिस जला लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget