एक्सप्लोरर

पति की करंट से हत्या की आरोपी महिला ने दी ऐसी दलील, जज भी रह गए हैरान, कौन हैं ममता पाठक?

Jabalpur News: इस साल 29 अप्रैल को न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की खंडपीठ ने ममता पाठक की अपील पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसमें उसने अपनी सजा को चुनौती दी थी.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बिजली का झटका देकर अपने पति की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पति की हत्या करने को लेकर आजीवन कारावास की सजा पाने वाली केमिस्ट्री की पूर्व प्रोफेसर ममता पाठक ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को चुनौती दी है. इस विषय में अपने ज्ञान के आधार पर अपना पक्ष रखने का फैसला किया है.

दरअसल, साल 2021 का हत्या का यह मामला तब सुर्खियों में आया जब हाल ही में कोर्ट रूम में महिला की दलीलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. हाईकोर्ट ने उसकी सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

ममता पाठक (65) छतरपुर के एक पोस्ट ग्रेजुएट यूनिवर्सिटी में केमिस्ट्री की प्रोफेसर थी और अदालत के अनुसार, उसने जानबूझकर कानूनी सहायता लेने से इनकार कर दिया है. ममता पाठक ने इस साल अप्रैल में अदालत के समक्ष दलील दी थी कि वह पिछले डेढ़ साल से अपने मामले का अध्ययन कर रही है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला अपने बचाव में कहती हुई दिखाई देती है, "पोस्टमार्टम के दौरान थर्मल और इलेक्ट्रिक बर्न के निशानों के बीच अंतर करना संभव नहीं है." महिला ने रसायन विज्ञान की शिक्षिका के रूप में अपने ज्ञान के आधार पर अपने मामले पर खुद बहस करने का फैसला किया था.

महिला का दावा है कि शरीर पर पाये जाने वाले जलने के के निशान को हटाने और उसकी प्रकृति का पता लगाने के लिए रसायनों से उपचार करने की आवश्यकता होती है. इसके बाद न्यायाधीश ने उससे पूछा, "क्या आप रसायन विज्ञान की प्रोफेसर हैं, जिस पर वह हां में सिर हिलाती है और टिप्पणी करती है. मुझे नहीं पता कि पोस्टमार्ट में यह कैसे कहा गया है कि यह इलेक्ट्रिक बर्न का निशान है."

फैसला रखा था सुरक्षित
इस साल 29 अप्रैल को न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की खंडपीठ ने पाठक की अपील पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसमें उसने अपनी सजा को चुनौती दी थी. अभियोजन पक्ष का मामला यह था कि अपीलकर्ता (ममता पाठक) ने अपने पति डॉ. नीरज पाठक (63) की बिजली का झटका देकर हत्या कर दी. नीरज पाठक एक सरकारी डॉक्टर थे. 

अपने घर में मृत पाए गए थे नीरज
बता दें कि नीरज पाठक 29 अप्रैल, 2021 को छतरपुर में अपने घर में मृत पाए गए. उनके शरीर पर कई जगहों पर बिजली के जलने के निशान पाये गए थे. महिला की शिकायत पर छह मई, 2021 को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अभियोजन पक्ष के अनुसार, डॉक्टरों की एक टीम ने शव परीक्षण किया था.

पोस्टमार्टम से संकेत मिलता है कि डॉ. नीरज पाठक की मौत बिजली के करंट के परिणामस्वरूप ‘कार्डियो रेस्पिरेटरी फेलियर’ के कारण हुई थी. जांच के दौरान दर्ज बयानों के आधार पर, ममता पाठक को मामले में आरोपी बनाया गया. जांच पूरी होने के बाद, पांच अगस्त, 2021 को आरोपपत्र दाखिल किया गया. महिला ने अपनी सजा को चुनौती देते हुए अदालत में तर्क दिया कि उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत उपलब्ध नहीं है.

आरोप पर महिला ने दिया ये तर्क
सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि उच्च न्यायालय ने उससे पूछा कि उसके खिलाफ बिजली का करंट लगाकर अपने पति की हत्या करने का आरोप है और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिजली के झटके के निशान थे. महिला यह तर्क देती हुई दिखाई देती है कि पोस्टमार्टम के दौरान थर्मल और इलेक्ट्रिक बर्न के निशानों में अंतर करना संभव नहीं है. शरीर पर पाये गये बर्न के निशानों को हटाने और उनके स्रोत का पता लगाने के लिए रसायनों से उपचार करने की आवश्यकता होती है.

'पोस्टमार्टम में इलेक्ट्रिक बर्न का निशान नहीं'
इसके बाद न्यायाधीश ने उससे पूछा कि क्या आप रसायन विज्ञान की प्रोफेसर हैं? महिला ने जवाब दिया, हां...मुझे नहीं पता कि पोस्टमार्टम में यह कैसे कहा गया कि यह इलेक्ट्रिक बर्न का निशान है. वहीं अभियोजन पक्ष के अनुसार, उच्च न्यायालय ने उसकी सजा के अस्थायी निलंबन की अवधि को फैसले की तारीख तक बढ़ा दिया, जिसे अभी सुनाया जाना है.

ममता पाठक ने दी ये दलील
आदेश सुरक्षित रखते हुए, हाईकोर्ट ने कहा, "चूंकि ममता पाठक ने दलील दी है कि सजा के अस्थायी निलंबन की अवधि को फैसले की तारीख तक बढ़ाया जाए, इसलिए यह प्रार्थना स्वीकार की जाती है। उसकी सजा के अस्थायी निलंबन की अवधि को फैसले की तारीख तक बढ़ाया जाता है."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपने लगते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान

वीडियोज

New Skoda Kushaq Facelift 2026 First Look | Auto Live #skodakushaq #skoda
Punch Turbo Petrol review: लॉन्ग ड्राइव पर कैसा अनुभव? | Auto Live
Top News: अभी की बड़ी खबरें । Top News | Breaking | Headlines Today
'ये ऋषि और कृषि का देश है, संत का अपमान होगा तो देश संकट में आ जाएगा'- Rakesh Tikait
Sambhal Violence के मास्टरमाइंड Shariq Satha के घर की ढोल नगाड़ों के साथ संपत्ति हुई कुर्क !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपने लगते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
युवराज मेहता की मौत: नोएडा अथॉरिटी पर भड़के सौरभ राज जैन-अभिनव शुक्ला, बोले- शर्म आनी चाहिए
युवराज मेहता की मौत: नोएडा अथॉरिटी पर भड़के सौरभ राज जैन-अभिनव शुक्ला, बोले- शर्म आनी चाहिए
दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन-सी, जानें जावेद अख्तर से जुड़े इस सवाल का जवाब?
दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन-सी, जानें जावेद अख्तर से जुड़े इस सवाल का जवाब?
लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, यूपी शिक्षक परीक्षाओं की तारीखें घोषित; पढ़ें डिटेल्स 
लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, यूपी शिक्षक परीक्षाओं की तारीखें घोषित; पढ़ें डिटेल्स 
PF कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: UPI और नया सिस्टम तैयार, जानें EPFO 3.0 से घर बैठे कैसे निकलेगा पैसा?
PF कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: UPI और नया सिस्टम तैयार, जानें EPFO 3.0 से घर बैठे कैसे निकलेगा पैसा?
Embed widget