एक्सप्लोरर

MP Crime: जबलपुर में बाइक ओवरटेक करने पर बदमाशों ने युवक की कर दी हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी

MP Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. पीएससी के अभ्यर्थी की हत्या करने से पहले वह कई अन्य अपराध में लिप्त रहा है.

MP Crime Latest News: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. रविवार (16 जून) रात दो बजे के आसपास छात्र द्वारा बाइक ओवरटेक करने से नाराज बदमाशों ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी कार्तिक चौधरी उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया है. वह इलाके का शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ अवैध वसूली, जान से मारने, अड़ीबाजी और धमकी देने के दर्जन भर मामले दर्ज हैं.

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के मुताबिक आरोपी के पाट बाबा मंदिर के पास झाड़ियों में छुपे होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को देखकर भागते समय स्कूटी फिसलने से आरोपी का पैर भी फ्रेक्चर हो गया. फिलहाल उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर पुलिस ने सभी 10 आरोपियों की चिह्नित कर लिया है. इनमें से 9 की तलाश जारी है.

घायल दोस्त की शिनाख्त पर आरोपी गिरफ्तार
यह पूरी घटना बीते रविवार की है. जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर चुंगी चौकी के पास बेखौफ बदमाशों ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से एमसीए की पढ़ाई कर पीएससी की तैयारी कर रहे बलाघाट निवासी शुभम भूमरडे की घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. बदमाशों ने उसके साथी मानस को भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया था. इस वारदात खबर पाकर शुभम के माता-पिता बालाघाट से शहर पहुंचे थे. जहां पीएम के बाद शुभम का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था.

दोस्तों से नोट्स लेकर वापस लौट रहा था शुभम
पुलिस ने बताया कि घटना की रात शुभम अपने दोस्त मानस श्रीवास्तव के साथ रांझी से अन्य दोस्तों से नोट्स लेकर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए एक दर्जन बदमाशों ने घातक हथियारों से पहले शुभम पर वार करना शुरू कर दिया और उसके बाद उन्होंने मानस श्रीवास्तव पर भी हमला बोल दिया. चाकू के कई वार लगने के बाद मानस ने बदमाशों के चंगुल से छूटकर जान बचाने दौड़ लगा दी. करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आने के बाद मानस ने अपने अन्य दोस्तों को पूरी घटना की जानकारी दी. शुभम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि बदमाशों की गाड़ी को ओवर टेक करने के कारण उन्होंने वारदात को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें- Yoga Day 2024: MP में बारिश के बीच भी योग दिवस की धूम, CM मोहन यादव ने भी किया योग्याभास, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका

वीडियोज

India में तेजी से फैल रहा Nipah virus, Kerala के बाद इस राज्य में फैला वायरस । West Bengal
दुनियाभर के देशों के लिए ट्रंप का ऐलान कहा कि , Iran से Trade किया तो लगेगा अतिरिक्त 25% टैरिफ
कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
न वकील, न सुनवाई… सीधे फांसी! ईरान में 26 साल के प्रदर्शनकारी को सूली पर चढ़ाने की तैयारी
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
Weird Drinks: बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
Embed widget