एक्सप्लोरर

पिता की याद में जबलपुर से अकेले काशी पहुंची 12 साल की बच्ची, फादर्स-डे पर करना चाहती थी विश्वनाथ के दर्शन

Jabalpur News: जबलपुर की 12 साल की बच्ची बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने अकेले पहुंच गई. पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि बच्ची वाराणसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिली, जिसके बाद परिजन उसे लेने पहुंचे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर की एक 12 साल की बच्ची अकेले काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंच गई. हालांकि, लोगों को उसकी मासूमियत भरी कहानी जानकर तरस और गुस्सा दोनों आ रहा है. बच्ची घर से 15 हजार रुपये लेकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस पहुंची थी, जबकि उसके परिवार के साथ पूरा शहर उसे खोजने में हलाकान हो गया.

बच्ची ने बताया कि वह अपने स्वर्गीय पिता को याद करते हुए बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए अकेले बनारस चली गई थी. इधर जबलपुर में 24 घंटे तक परिवार परेशान होता रहा. जबलपुर के माढ़ोताल थाना के तहत आईटीआई निवासी एक परिवार की 12 साल की बच्ची अनुष्का की वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने की ऐसी इच्छा हुई कि वह रविवार (16 जून) को अकेले ही घर से निकल गई.

घर में जब परिजनों को अनुष्का नहीं मिली तो परेशान होकर उन्होंने माढ़ोताल थाने में शिकायत दी. उसके गुम होने की खबर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की. बस स्टैंड, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर छानबीन शुरू कर दी गई. जीआरपी के माध्यम से आसपास के जिलों में भी लड़की के लापता होने की जानकारी दी गई. पुलिस उसे ही तलाश रही थी कि सोमवार (17 जून) की शाम को जानकारी मिली कि बालिका वाराणसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिल गई है.

पिता की याद में बच्ची पहुंची काशी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की से पूछताछ में पता चला है कि उसने परिजनों से कई बार काशी चलकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने की बात कही थी, लेकिन उसकी बात को परिजनों ने नजर अंदाज कर दिया. वह अपने स्वर्गीय पिता की याद में काशी जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना चाहती थी. आखिरकार रविवार को अनुष्का  ने अकेले ही वाराणसी जाने का फैसला कर लिया. शाम को वह रेलवे स्टेशन पहुंची और बनारस जाने वाली किसी ट्रेन में सवार हो गई.

जानकारी मिली है कि अनुष्का के पिता की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है. वह दो साल से ही लगातार बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने की बात कह रही थी. इसलिए फादर्स डे पर अपने पिता को याद करते हुए अनुष्का ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने का फैसला कर लिया. वह घर से करीब 15 हजार रुपये लेकर वाराणसी निकल गई और वहां पर जब बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिए तब उसे संतुष्टि मिली.

जानकारी लगते ही उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे भी बेटी के परिजनों से मिलने पहुंचे. उन्होंने तत्काल पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इस दौरान विधायक पांडेय ने जबलपुर रेलवे पुलिस, वाराणसी रेलवे स्टेशन सुपरिटेंडेंट और रेलवे पुलिस वाराणसी से भी बातचीत की. जब अनुष्का पुलिस को मिल गई तब विधायक ने फोन पर उससे  बातचीत कर हाल-चाल जाना. वहीं परिवार के लोग अनुष्का को लेने बनारस पहुंचे.

यह भी पढ़ें: इंदौर में बंगाली चौराहे से अंडरग्राउंड हो सकती है मेट्रो, एमजी रोड को लेकर फंसा पेच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
70 साल की हुईं BSP सुप्रीमो मायावती, जन्मदिन पर CM योगी का खास संदेश, अखिलेश यादव ने खूब की तारीफ
70 साल की हुईं BSP सुप्रीमो मायावती, जन्मदिन पर CM योगी का खास संदेश, अखिलेश यादव ने खूब की तारीफ
BMC Election 2026: अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
70 साल की हुईं BSP सुप्रीमो मायावती, जन्मदिन पर CM योगी का खास संदेश, अखिलेश यादव ने खूब की तारीफ
70 साल की हुईं BSP सुप्रीमो मायावती, जन्मदिन पर CM योगी का खास संदेश, अखिलेश यादव ने खूब की तारीफ
BMC Election 2026: अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
सर्दी में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं इंस्टेंट स्किन हाइड्रेशन
सर्दी में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं इंस्टेंट स्किन हाइड्रेशन
क्यों हिला डाला ना? दीदी ने घर में ही बना डाले कच्चे नूडल्स, फिर बाजार जैसे लगाया तड़का, मुंह में पानी ला देगा वीडियो
क्यों हिला डाला ना? दीदी ने घर में ही बना डाले कच्चे नूडल्स, फिर बाजार जैसे लगाया तड़का, मुंह में पानी ला देगा वीडियो
ड्राइविंग लाइसेंस नियम बदलने की तैयारी, अब गलती पर कटेंगे प्वाइंट और बढ़ेगा पेनल्टी स्कोर
ड्राइविंग लाइसेंस नियम बदलने की तैयारी, अब गलती पर कटेंगे प्वाइंट और बढ़ेगा पेनल्टी स्कोर
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
Embed widget