Invest Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुंबई में आयोजित "Investment Opportunities In Madhya Pradesh" कार्यक्रम को सम्बोधित किया. डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है. उद्योग, व्यापार, व्यवसाय की दृष्टि से मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है. यही कारण है कि मध्यप्रदेश में एनर्जी, टूरिज्म, हेल्थ, एजुकेशन, माइनिंग जैसे सभी सेक्टर में समान रूप से निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं. आज यहां हमने रोड शो करके उद्योग, व्यापार की नगरी मुंबई में बड़े पैमाने पर उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है. जिसके माध्यम से न केवल इकोनॉमिक दृष्टि से मध्य प्रदेश समर्थ होगा बल्कि रोजगार की दृष्टि से क्षेत्र के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा. 'मोदी के नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे'सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमने विक्रमादित्य को तो नहीं देखा लेकिन उनकी शासन व्यवस्था के बारे में जानते हैं. आज हमें गर्व होता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन के प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं. मोदी 10 साल के छोटे कार्यकाल के अंदर इतने अच्छे प्रकार से सभी व्यवस्थाओं को प्रोत्साहन देते हैं, अपने सामने कभी कोई कल्पना कर सकता था कि हमारा अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवा मुकाम आ जाएगा. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं.
'इन्वेस्ट मध्य प्रदेश: रोड टू GIS 2025' इंटरएक्टिव सेशन हुआ संपन्न, सीएम मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात
एबीपी लाइव | nimishas | 13 Jul 2024 05:55 PM (IST)
CM Mohan Yadav News: CM मोहन यादव ने मुंबई में निवेश के अवसरों के लिए रोड शो किया. उन्होंने कहा कि एमपी में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है, खासकर ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और खनन क्षेत्र में.

मध्य प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 इंटरैक्टिव सत्र
Published at: 13 Jul 2024 05:55 PM (IST)