एक्सप्लोरर

नहीं रहे इंदौर पुलिस के 'यमराज', सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को करते थे जागरूक, गौसेवा के दौरान लगा करंट

Indore News: जब कोरोना के खौफ से पूरी दुनिया घर में कैद थी, उस समय लोगों को जागरूक करने के लिए जवाहर सिंह खुद यमराज बनकर यह संदेश दे रहे थे कि लोग घरों में रहें नहीं तो कोरोना के शिकार हो जाएंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में इंदौर पुलिस के 'यमराज' हेड कांस्टेबल जवाहर सिंह जादौन अब नहीं रहे. अपनी गाय की सेवा करते समय वह करंट की चपेट में आ गए. इससे जवाहर सिंह जादौन और उनकी गाय की मौत हो गई. इंदौर पुलिस के चहेते व्यक्ति की अकाल मृत्यु होने पर पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है. कोरोना काल में शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से यमराज बनकर घूमने वाले इंदौर पुलिस के हेड कांस्टेबल जादौन सुर्खियों में आए थे. 

जिस समय कोरोना के खौफ से पूरी दुनिया घर में कैद थी, उस समय लोगों को जागरूक करने के लिए जवाहर खुद यम बनकर यह संदेश दे रहे थे कि लोग घरों में रहें और बिना काम के बाहर न जाएं नहीं तो कोरोना के शिकार हो जाएंगे. वह लोगों से कहते थे कि हमारा सौभाग्य है कि देश में वैक्सीन लग रही है, सभी लोग वैक्सीन लगवाएं. वैक्सीन का गलत प्रभाव पड़ने को लेकर भी जवाहर ने लोगों को संदेश दिया था.

गौसेवा करते हुए लगा करंट
जानकारी के अनुसार, जवाहर सिंह क्राइम ब्रांच में बतौर हेड कांस्टेबल अपनी सेवाएं दे रहे थे. वह जूनी इंदौर पुलिस लाइन में रहते थे. अपने घर के पास ही उन्होंने एक छोटा सा बाड़ा बना रखा था, जिसमें उन्होंने एक गाय रखी हुई थी. वह हर दिन गौसेवा करते थे. शुक्रवार सुबह भी वह अपनी गाय को नहला रहे थे, उसी समय बाड़े में अचानक करंट फैल गया.  इसकी चपेट में आकर वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गए. बाड़े के नजदीक से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें बेसुध देखकर पुलिस को सूचना दी.

इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस उन्हें लेकर नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई. उन्हें चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके शव का पोस्टमार्टम करवा कर जूनी इंदौर पुलिस जांच कर रही है.

जवाहर सिंह जादौन बहुत जिंदादिल व्यक्ति थे, वह लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. पुलिस कार्यक्रमों में वह अक्सर अलग-अलग किरदार की भूमिका निभाते हुए घूमते थे. कोविड के अलावा वह दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से भी कई बार यमराज बन चुके थे. इंदौर पुलिस में उनकी पहचान बतौर यमराज बनी हुई थी.

ये भी पढ़ें- बुधनी विधानसभा सीट पर थे टिकट के कई दावेदार, जानिए BJP और कांग्रेस ने कैसे साधा समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA Hike: होली से पहले CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनर्स का बढ़ाया महंगाई भत्ता
होली से पहले CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनर्स का बढ़ाया महंगाई भत्ता
'सबके हितों की होगी रक्षा', CM मोहन के हस्तक्षेप के बाद ऐसे टला मध्य प्रदेश में परिवहन संकट
'सबके हितों की होगी रक्षा', CM मोहन के हस्तक्षेप के बाद ऐसे टला मध्य प्रदेश में परिवहन संकट
Indore News: तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों में मारी टक्कर, 4 लोग जख्मी, भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई
इंदौर: तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों में मारी टक्कर, 4 लोग जख्मी, भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई
Bhopal News: अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर विरोध, शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ की नारेबाजी
भोपाल: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर विरोध, शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल पर बोला हमला

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget