Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिस लगातार कई तरह के जतन कर रही है. क्राइम कंट्रोल के लिए अधिकारी अलग-अलग स्तर पर नए प्रयोग करने में जुटे हैं. अब अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर शहर के पूर्वी एसपी आशुतोष बागड़ी ने एक नई योजना तैयार की है. आशुतोष बागड़ी ने पूर्वी क्षेत्र के थानों के थाना प्रभारियों को एक निर्देश जारी किया है. निर्देश में कहा गया है कि बीते 1 वर्ष के दौरान कई मामलों में सजा काट चुके अपराधियों को थानों पर बुलाया जाए और बताया जाए कि उनकी जानकारी एकट्ठा की जा रही है. उन्हें अब आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त नहीं होने की शपथ भी दिलाई जा रही है. इंदौर पूर्व के एसपी आशुतोष बागड़ी का कहना है कि शहर में क्राइम कंट्रोल करने के लिए कई तरह से काम किए जा रहे हैं.

आरोपियों को थानों में बुलाकर अपराध में शामिल ना होने की शपथ

नई कवायद के तहत अब बीते 1 वर्ष में लूट, डकैती, चेन स्नैचिंग, नशाखोरी, हथियार तस्करी जैसे मामलों के कुछ समय पहले जेल से छूट चुके संलिप्त आरोपियों की सूची तैयार की गई है. सूची के आधार पर आरोपियों को थानों में बुलाकर जानकारी इकट्ठा की जा रही है. साथ ही उन्हें समझाइश दी जा रही है कि आने वाले समय में किसी भी तरह के अपराध में संलिप्त ना रहें. 

Kangna Ranaut ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR रद्द करने की मांग की, जानें पूरा मामला

Who Will Be New CDS: सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जगह कौन लेंगे? ये हैं दौड़ में सबसे आगे