Indore News: देशभर में बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है. जिसे लेकर पुरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है. उसी कड़ी में देश में बढ़ती मूल्यवृद्धि और खाद्य सामग्री के विरोध में मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी कड़ी में इंदौर की महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया.

कांग्रेसी महिलाओं ने ऐसे किया प्रदर्शन

कांग्रेसी महिलाओं ने ढोल-मंजीरे बजाकर बीजेपी और केंद्र सरकार को नींद से जागने का प्रयास किया. इस दौरान कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं ने सिगड़ी पर रोटी बनाकर विरोध जताया. इस दौरान महिलाओं ने बीजेपी की महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

Indore News: इंदौर में अब माफियाओं की अब खैर नहीं! एंटी माफिया अभियान के तहत चलाया गया अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर

लोग हो रहे परेशान

इस दौरान महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता सुषमा पाठक ने बताया कि पांच राज्यों के चुनाव के निपटते ही बीजेपी सरकार द्वारा एकदम से पेट्रोल और गैस के दामों में वृद्धि की गई है. जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है. इतनी महंगी गैस टंकी भरवाने के लिए इतने पैसे भी नहीं है. इसलिए मजबूरी में अब उन्हें लकड़ी या सिगड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है.

बीजेपी पर साधा निशाना

इस दौरान कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस रोटी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी भोपाल भेजने की बात कही. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल मंजीरे के साथ बीजेपी सरकार को जगाने का प्रयास किया इस दौरान कांग्रेसी महिला प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा.

ये भी पढ़ें-

Madhya Pradesh:कांग्रेस ने महंगाई को लेकर किया अनूठा प्रदर्शन, ठेले पर रखा सिलेंडर, शराब की बोतलें और फिर...