IND vs NZ: उज्जैन में जोश हाई जोश! 'भारत माता की जय' के नारे गूंजे, फैंस बोले- '25 साल बाद...'
IND vs NZ Final: दुबई में आज होने वाले Ind vs NZ Final मुकाबले को लेकर उज्जैन में जबरदस्त उत्साह है. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि टीम इंडिया 25 साल पुरानी हार का बदला लेकर ट्रॉफी अपने नाम करेगी.

India versus New Zealand Final: आज (9 मार्च) दुबई में खेले जाने वाले भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के फाइनल मुकाबले को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में क्रिकेट फैन्स काफी उत्साहित हैं. उज्जैन के खेल मैदान 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज रहे हैं. खिलाड़ियों का दावा है कि इस बार टीम इंडिया चैंपियनशिप जीत कर ही आएगी.
दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले को लेकर उज्जैन के क्षीरसागर मैदान पर खिलाड़ियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान खिलाड़ी प्रदीप सिंह ने कहा कि इस बार टीम इंडिया का परफॉर्मेंस काफी जोरदार है. जिस प्रकार से ऑस्ट्रेलिया (Australia) और पाकिस्तान (Pakistan) को टीम इंडिया ने पराजित किया है, कुछ इस तरह की जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ भी देखने को मिलेगी.
विराट कोहली से है उम्मीद- फैन्स
खिलाड़ियों का दावा है की टीम इंडिया का फाइनल मुकाबले में सबसे बेहतर प्रदर्शन होगा. क्रिकेट खिलाड़ी जाहिद खान ने कहा कि विराट कोहली से काफी उम्मीद है. विराट अभी तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में सामने आए हैं. इस बार टीम इंडिया की फील्डिंग और बोलिंग का भी दूसरी टीम मुकाबला नहीं कर पा रही है.
25 साल बाद हार का बदला लेगी भारत
क्रिकेट प्रेमी विनोद परिहार के मुताबिक साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को हराकर फाइनल मुकाबला जीता था. इस बार भारत अपना बदला लेने जा रही है. साल 2000 का बदला 25 साल बाद होगा भारतीय टीम का जो परफॉर्मेंस सामने आया है, उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि इस बार भारतीय टीम मैच जीतेगी. खिलाड़ी अजय शर्मा के मुताबिक न्यूजीलैंड और भारत के बीच काफी टक्कर है लेकिन आखिर में जीत भारत की ही होने वाली है.
उज्जैन समेत पूरे देश में भारतीय टीम को लेकर जबरदस्त उत्साह है. हर कोई उम्मीद लगाए बैठा है कि इस बार टीम इंडिया 25 साल पुरानी हार का बदला लेकर ट्रॉफी अपने नाम करेगी. क्रिकेट प्रेमियों की दुआएं और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास इस मुकाबले को और रोमांचक बना रहा है. अब सबकी नजरें दुबई के मैदान पर टिकी हैं, जहां भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.
ये भी पढ़ें - MP News: मानवता शर्मसार! भिंड में 50 साल के शख्स ने की 5 साल की मासूम से हैवानियत
Source: IOCL
























