एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग, बोले 'भारत-चीन युद्ध के दौरान पंडित नेहरू ने भी...'

India Pakistan Ceasefire: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सर्वदलीय बैठकों में भाग लेना चाहिए और सरकार को संसद का एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए.

India Pakistan Ceasefire: भारत पाकिस्तान में सीजफायर लागू होने के बाद कई नेता केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर चुके हैं. इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार (11 मई) को केंद्र सरकार को याद दिलाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने चीन के साथ युद्ध के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के अनुरोध पर संसद का विशेष सत्र बुलाया था.

दिग्विजय सिंह ने चार दिनों तक चले ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'चुप्पी' पर सवाल उठाया और साथ ही आश्चर्य जताया कि क्या भारत ने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है.

संसद विशेष सत्र बुलाने की मांग
पूर्व सीएम ने मांग की है कि प्रधानमंत्री मोदी को सर्वदलीय बैठकों में भाग लेना चाहिए और सरकार को संसद का एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार सैन्य टकराव के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बनी सहमति की जानकारी दी जाए.

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शनिवार को घोषित 'संघर्षविराम' का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि भारत का यह रुख स्पष्ट है कि वह तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप (सीमा पार के मुद्दों पर) को कभी स्वीकार नहीं करेगा.

उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के बयानों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए. कांग्रेस नेता ने कहा, "वह (डोनाल्ड ट्रंप) कब और क्या कहेंगे, इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती. लेकिन प्रधानमंत्री की चुप्पी ने हमें परेशान कर दिया है. प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठकों में भी भाग नहीं लेते हैं."

'पंडित नेहरू ने भी बुलाया था विशेष सत्र'
उन्होंने कहा कि चीन के साथ 1962 के युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अटल बिहारी वाजपेयी की मांग पर एक संसदीय सत्र बुलाया था. उन्होंने कहा, ''हम मांग करते हैं कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए. कम से कम उन्हें (प्रधानमंत्री) सर्वदलीय बैठकों में भाग लेना चाहिए.'

'कश्मीर पर सिर्फ भारत का हक'
यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है, दिग्विजय सिंह ने कहा कि कश्मीर पर एकमात्र अधिकार भारत का है. कांग्रेस सांसद ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय का फैसला रियासतों पर छोड़ दिया गया था. इसके बाद कश्मीर के तत्कालीन महाराजा ने भारत के साथ रहने का फैसला किया."

भारत और पाकिस्तान चार दिनों के सैन्य टकराव के बाद शनिवार को जमीन, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए सहमत हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: शराब कांड में दूसरा एनकाउंटर, इनामी आरोपी शिवांजय गिरफ्तार
सागर: शराब कांड में दूसरा एनकाउंटर, इनामी आरोपी शिवांजय गिरफ्तार
‘लाशों पर राजनीति...’, बालाघाट में अभिजीत दीपके से भिड़े इंफ्लुएंसर्स
‘लाशों पर राजनीति...’, बालाघाट में अभिजीत दीपके से भिड़े इंफ्लुएंसर्स
सागर जहरीली शराब कांड के पीड़ित परिवारों से मिले दिग्विजय सिंह, लगाया गंभीर आरोप
सागर जहरीली शराब कांड के पीड़ित परिवारों से मिले दिग्विजय सिंह, लगाया गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश के धार में शौचालय में हुई 22 बच्चों की क्लास, फोटो वायरल
मध्य प्रदेश के धार में शौचालय में हुई 22 बच्चों की क्लास, फोटो वायरल

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रक्षा, AI, अंतरिक्ष, अहम खनिज..', जानें भारत-UAE के बीच क्या हुई चर्चा?
'रक्षा, AI, अंतरिक्ष, अहम खनिज..', जानें भारत-UAE के बीच क्या हुई चर्चा?
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
BRICS समिट: दिल्ली में आज 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह ट्रैफिक डायवर्जन
'इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती...', गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर आकांक्षा का करारा जवाब
गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी लेंगी आकांक्षा चमोला?
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, वीडियो वायरल
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, वीडियो वायरल
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल
बिना सोए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, कब खत्म हो जाती है लिमिट?
बिना सोए कितने दिन जिंदा रह सकता है इंसान, कब खत्म हो जाती है लिमिट?
कनाडा वाली दीदी ने भेजी थी मदद, बच्चों ने पार्टी में उड़ा दिए पैसे
कनाडा वाली दीदी ने भेजी थी मदद, बच्चों ने पार्टी में उड़ा दिए पैसे
Embed widget