एक्सप्लोरर

एमपी में 56 सरकारी कर्मचारियों और 17 राइस मिलर्स पर FIR से मचा हड़कंप, क्या है मामला?

Jabalpur News: जबलपुर में धान खरीदी में अनियमितताएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. फर्जी धान खरीदी पर 22 कर्मचारियों पर FIR दर्ज कराई गई थी. गड़बड़ी की रकम 30 करोड़ से अधिक है.

Jabalpur Paddy Procurement Fraud: मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी भले ही खत्म हो गई हो लेकिन प्रदेश के जबलपुर जिले में धान खरीदी में अनियमितताएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इसके पहले कलेक्टर दीपक सक्सेना ने फर्जी धान खरीदी पर 22 कर्मचारियों पर FIR दर्ज कराई थी, लेकिन इस बार बीजेपी विधायक अजय विश्नोई के शिकायती पत्र ने हड़कंप मचा दिया.

अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि जिले के बाहर के राइस मिलर्स धान का परिवहन नहीं कर रहे हैं बल्कि ये मिलर्स नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों और धान खरीदी केंद्र प्रभारियों के साथ मिलकर फर्जी RO के जरिए शासन को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं. शिकायत के बाद चार सदस्यीय दल ने मामले की जांच की तो चौंकाने अनियमितताएं सामने आई.

दरअसल समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के लिए जिले के बाहर के 17 राइस मिलर्स से अनुबंध किया गया था. जिसके तहत इन राइस मिलर्स को खरीदी केंद्रों से धान का उठाव कर अपनी मिल ले जाना था और मिलिंग के बाद तैयार चावल को नागरिक आपूर्ति निगम में जमा करवाना था, लेकिन राइस मिलर्स ने नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों से सांठगांठ कर धान परिवहन के रिलीज ऑर्डर तो ले लिए लेकिन धान की डिलीवरी नहीं ली. खरीदी केंद्र प्रभारियों ने भी मिलीभगत कर कागजों पर धान घटा दी और स्टॉक बराबर कर लिया.

जांच टीम ने जब टोल नाकों से धान परिवहन में इस्तेमाल किए गए ट्रकों की लिस्ट मंगवाई तो पता चला कि जिन ट्रक नंबरों से धान का परिवहन होना था वो टोल नाकों से गुजरे ही नहीं. बल्कि बस,कार और टेंपो के फर्जी रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों से जरिए धान का परिवहन हो गया जो संभव नहीं है. जांच अधिकारियों का कहना है कि कुछ राइस मिलर्स ने खरीदी केंद्र प्रभारी और आपूर्ति निगम के अधिकारियों से सांठगांठ कर केंदों की धान को खुले बाजार में ब्लैक कर दिया और दूसरे राज्यों से घटिया क्वालिटी की धान सस्ते दामों में खरीद कर नागरिक आपूर्ति निगम को जमा कर RO प्राप्त कर लिया.

जांच टीम ने जब पूरे मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि 1 लाख 31 हजार क्विंटल से अधिक धान फर्जी नंबरों के वाहनों जैसे कार, बस, टेंपो और ऑटो में ढुल गई. टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज और टोल पर्ची से पता चला कि रजिस्टर्ड नंबर वाले ट्रकों  के 614 ट्रिप टोल नाकों से गुजरने थे. लेकिन महज 15 ट्रक ही इन टोल नाकों से निकले यानि 95% परिवहन फर्जी दिखाई गया. इनकी जगह बस ऑटो टेंपो और दूसरी गाड़ियों के बिल लगा दिए गए.

गौरतलब है कि जबलपुर में धान खरीदी में हुई अनियमिताओं को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी नाराजगी जताई थी विधानसभा में भी खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जबलपुर में करोड़ों के धान घोटाले की बात कही थी. उसके बाद बीजेपी विधायक की शिकायत के बाद तीस करोड़ से अधिक के फर्जी RO घोटाले ने सरकार और प्रशासन की नींद उड़ा दी.

(रिपोर्ट- अमरजीत खरे)

ये भी पढ़ें - 'आप पानी के लिए जेल भेज देंगे, तानाशाही नहीं है ये?' राजस्थान सरकार पर भड़के प्रताप सिंह खाचरियावास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
'केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने...', पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने...', पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी

वीडियोज

US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP
Mahadangal: चुनावी जंग, बीजेपी को ओवैसी पसंद? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Mahadangal: ओवैसी का दांव, BJP के लिए मददगार? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
'केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने...', पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'केस कितना भी पुराना हो अगर आप ने...', पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
15 ओवर में बने थे 95, फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 5 ओवर में ठोक दिए 68 रन; आयरलैंड को 164 का लक्ष्य
15 ओवर में बने थे 95, फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 5 ओवर में ठोक दिए 68 रन
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget