Jabalpur News: जबलपुर में ईद की नमाज अब सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी. जबलपुर पुलिस और मस्जिद कमेटी ने समाज हित में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि अब ईद की नमाज सड़क पर अता नहीं की जाएगी. यहां नमाजियों के लिए दो शिफ्ट में ईदुल-फितर की नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई है. जबलपुर में कल 2 मई को ईदुल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है.

दो पालियों में मस्जिद के अंदर पढ़ी जाएगी नमाज ओमती टीआई एसपीएस बघेल के मुताबिक जबलपुर पुलिस और जामा मस्जिद अहले सुन्नत मस्जिद कमेटी, बड़ी ओमती ने शांति समिति की बैठक कर यह फैसला लिया. बैठक में तय हुआ कि ईद की नमाज सड़क पर नहीं, बल्कि दो पालियों में मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी. हर साल सड़क पर ईद की नमाज पढ़ने से यातायात बाधित होता था और घंटों जाम लगता था. आम जनता को परेशानी ना हो इसे देखते हुए पुलिस और मस्जिद कमेटी ने यह रास्ता निकाला है. मस्जिद कमेटी ने फैसला किया है कि पहली नमाज सुबह 9 बजे अता की जाएगी तो वहीं दूसरी नमाज साढ़े 10 बजे मस्जिद के अंदर ही अता की जाएगी.

MP News: मध्य प्रदेश में भगवान भरोसे सरकारी विद्यालय! हाई स्कूल के खराब नतीजों ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

फैसले का मुस्लिम समुदाय ने स्वागत कियामस्जिद कमेटी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए मदद भी करेगी. पुलिस का कहना है कि जामा मस्जिद के सामने हर साल ईद की नमाज के वक्त जाम लग जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. पुलिस और मस्जिद कमेटी के फैसले का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी स्वागत किया है. मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एस के मुद्दीन का कहना है कि शांति समिति की बैठक में मस्जिद कमेटी ने यह फैसला आम जनता के हित में लिए है. इस फैसले की तारीफ की जानी चाहिए जो सभी के हित में है. इससे समाज में नकारात्मक बातों को भी खत्म करने में मदद मिलेगी.

Jabalpur Crime News: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, सिर्फ इस वजह पांच लोगों ने ले ली जान