एक्सप्लोरर

कैलाश विजयवर्गीय ने निभाई परंपरा, धनतेरस पर पुश्तैनी किराने की दुकान में बेचा सामान

MP News: मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धनतेरस पर अपनी पुश्तैनी दुकान पर सामान तौला. हर साल दिवाली पर वे ऐसा करते हैं, जो उनके लिए पारिवारिक परंपरा है.

Indore News: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस दीपावली पर अपनी पुरानी परंपरा को निभाते हुए धनतेरस पर नंदा नगर स्थित अपनी पुश्तैनी किराना दुकान पर कदम रखा. दीपावली के इस खास मौके पर उन्होंने ग्राहकों का किराना सामान तौला. उनकी यह दुकान एक ऐतिहासिक विरासत है, जहां उनकी माता अयोध्या देवी विजयवर्गीय ने पहले से ही इस व्यवसाय को चलाया है.

कैलाश विजयवर्गीय की नंदा नगर में स्थित इस किराना दुकान की खास बात यह है कि वे हर साल दिवाली के अवसर पर खुद वहां होते हैं और ग्राहकों के लिए सामान तौलते हैं. यह उनके लिए एक पारिवारिक रस्म का हिस्सा बन चुका है.

दुकान उनके परिवार के लिए आर्थिक संजीवनी
उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह दुकान उनके परिवार के लिए आर्थिक संजीवनी है. हर वर्ष दीपावली पर वह अपनी दुकान पर बैठते हैं, जिससे न केवल वह अपनी परंपरा का निर्वहन करते हैं, बल्कि अपने क्षेत्र के निवासियों के साथ भी एक मजबूत संबंध बनाते हैं. दुकान पर बैठकर उन्होंने न केवल ग्राहकों को सामान दिया, बल्कि उन सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी.  

विजयवर्गीय का तीखा हमला
कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा, “राहुल गांधी होना सच में आसान नहीं है. इधर से आलू डालो और उधर से सोना निकालो. जलेबी की फैक्ट्री खोलो, ऐसा काम सिर्फ राहुल गांधी ही कर सकते हैं. उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता.”

पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना
विजयवर्गीय ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब चीन ने अपने कदम पीछे हटाए हैं, और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं. विजयवर्गीय का यह बयान भारतीय जनता पार्टी के उस दावे का समर्थन करता है, जिसमें वह मोदी सरकार की विदेश नीति को प्रभावी मानती है.

प्रियंका गांधी पर कटाक्ष
विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी के वायनाड में दिए बयान पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयानों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कीं. यह उनके राजनीतिक अनुभव और तेज तर्रार भाषण शैली का एक उदाहरण है, जो राजनीतिक हलचल को और बढ़ाने का काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: In Photos: दिवाली को लेकर उज्जैन के बाजार में बढ़ी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: न कथा, न दिव्य दरबार... एक महीने के लिए गायब होंगे बागेश्वर बाबा, बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे साधना
न कथा, न दिव्य दरबार...एक महीने के लिए गायब होंगे बागेश्वर बाबा, बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे साधना
Gwalior News: दो पक्षों में विवाद के बीच फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल, घटना CCTV में कैद
ग्वालियर: दो पक्षों में विवाद के बीच फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल, घटना CCTV में कैद
Ratlam News: जज की पत्नी की चलती ट्रेन के वॉशरूम में मौत, प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रह गए पति
रतलाम: जज की पत्नी की चलती ट्रेन के वॉशरूम में मौत, प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रह गए पति
Narsinghpur News: नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक
नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
Maharashtra Budget 2026: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
Cluster Bomb Cost: कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
Embed widget