एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर किसे समर्थन देगी कांग्रेस और सपा? साफ किया रुख

Khajuraho Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने गठबंधन किया है. समझौते के तहत कांग्रेस ने सपा को खजुराहो सीट दी है.

Khajuraho Lok Sabha Seat: मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद अब कांग्रेस ने ऐलान किया है कि इस सीट से इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवार फॉरवर्ड ब्लॉक आर बी प्रजापति होंगे. 

उनका मुकाबला मुख्यतौर पर मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से होगा. बीडी शर्मा ने पिछला चुनाव करीब पौने पांच लाख वोटो के अंतर से जीता था. इस सीट पर 14 उम्मीदवार हैं. खजुराहो सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी.

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने कहा, ''पार्टी ने खजुराहो लोकसभा सीट INDIA ग्रुप के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दिया था. दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडों के खिलाफ जाकर बीजेपी सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज करवाने में सफल हो गई है.''

पार्टी ने कहा, ''भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अब INDIA ग्रुप के एक अन्य सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आर.बी. प्रजापति को अपना समर्थन देने का फैसला किया है. वह मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से INDIA ग्रुप के संयुक्त प्रत्याशी होंगे.''

मीरा यादव का नामांकन रद्द

खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (SP) की अधिकृत उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया था. इसके बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरबी प्रजापति को समर्थन देने का पत्र जारी किया. अब कांग्रेस ने इसकी घोषणा की है.

पिछले दिनों पूर्व आईएएस आरबी प्रजापति ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की थी. कांग्रेस का आरोप है कि जानबूझकर हार के डर से नामांकन रद्द किया गया है.

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आरबी प्रजापति ने भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर बीजेपी पर नामांकन वापस लेने का दबाव डलवाने का आरोप लगाया था.

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं. कांग्रेस को 2019 के चुनाव में मात्र एक सीट मिली थी. इस बार कांग्रेस ने सपा से गठबंधन करने का फैसला लिया है और खजुराहो की सीट उसे दी है.

एमपी में 2 दिन बाद थम जाएगा पहले चरण का चुनावी शोरगुल, इन सीटों पर BJP-कांग्रेस ने तेज किया प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

Sadhguru के आश्रम के Production Designer ने बताया किस खास तरीके से डिजाइन होता है महाशिवरात्रि का सेट!
Sadhguru और शिव जी के लिए क्यों विदेश में सब कुछ छोड़कर आते हैं लोग? | Isha Foundation
IPO Alert: Marushika Technology IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Imran Khan अंधे हो रहे हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहा! Pakistan में फिर हुआ दिग्गजों का अपमान| ABPLIVE
Gold-Silver में गिरावट, क्यों बढ़ रही है Market Volatility? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 8 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
Embed widget