Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर बुजुर्ग के साथ मारपीट करने और उन्हें घसीटकर बाहर करने का मामला सामने आया है. वीडियो  70 वर्षीय एक बुजुर्ग को घसीटकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना को लेकर अधिकारियों और पीड़ित व्यक्ति के विरोधाभासी बयान सामने आए हैं.

Continues below advertisement

बुजुर्ग शख्स ने कहा कि कतार में लंबे इंतजार के बाद जब उनकी बारी आई तो एक डॉक्टर ने उन्हें लात और थप्पड़ मारा गया. वहीं, अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया कि बुजुर्ग कतार तोड़कर डॉक्टर के पास पहुंच गया था, जिसे लेकर बहस शुरू हो गई.

 

Continues below advertisement

'मेकी बारी आई तो डॉक्टर ने पीटा'यह घटना 17 अप्रैल की है जब नौगांव शहर के निवासी उद्धव सिंह जोशी (70) अपनी पत्नी की चिकित्सकीय जांच के लिए छतरपुर के जिला अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "समय से संबंधित पर्ची मिलने के बाद मैं काफी देर तक लाइन में खड़ा रहा. जब मेरी बारी आई तो डॉ. राजेश मिश्रा ने इसका विरोध किया और फिर मुझे थप्पड़ और लात मारी."

अस्पताल प्रशासन ने दी ये सफाईउनके आरोपों का खंडन करते हुए सिविल सर्जन जी एल अहिरवार ने कहा कि जगह पर क्षमता से अधिक भीड़ थी और डॉ. मिश्रा ने आपत्ति जताई क्योंकि जोशी ने कतार तोड़ दी थी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग जोशी का हाथ पकड़कर उन्हें घसीटते हुए बाहर ले जा रहे हैं.

हुआ एक्शनइस पूरी घटना पर छतरपुर कलेक्टर ने डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 21 अप्रैल तक पेश होने को कहा है, प्रतिउत्तर नियत समयावधि में प्राप्त नहीं होने और संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर यह मान लिया जायेगा कि सम्बंधित द्वारा की गई लापरवाही के लिए स्वयं उत्तरदायी है.

कांग्रेस ने सरकार को घेरावहीं इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने अपने ऑफीशियल एक्स हैंडल पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये बेहद 'अमानवीय और घटिया व्यवहार' है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार खामोश है. कांग्रेस ने दावा किया, "यह पहला मामला नहीं हैं, इससे पहले भी प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज न दिए जाने के मामले सामने आते रहे हैं. ये दिखाता है कि राज्य में 'सेवा' अब 'यातना' में तब्दील हो चुकी है."

(मनीष खरिया की रिपोर्ट)