एक्सप्लोरर

MP: 100 रुपये में होगी ब्रेस्ट कैंसर की बायोप्सी! जबलपुर में शुरू हुआ क्लिनिकल ट्रायल

MP News: देश में एसएलएनबी की सस्ती तकनीक का पहला मल्टी सेंट्रिक क्लिनिकल ट्रायल होने का दावा किया जा रहा है. अगर ट्रायल सकारात्मक रहा तो स्तन कैंसर पीड़ित जांच, सर्जरी के बड़े खर्च से बच जाएंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) के सरकारी मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो चुका है. नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के सर्जरी विभाग में ही क्लिनिकल ट्रायल के तहत लिम्फ नोड बायोप्सी जांच सिर्फ 100 रुपये में किए जाने में सफलता हासिल हुई है. अभी तक यह जांच करने में 5 हजार से 30 हजार तक का खर्च आता है. इस क्लिनिकल ट्रायल में देश-विदेश के 15 संस्थान सहभागिता कर रहे है.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ नवनीत सक्सेना ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी जरूरी जांच लिम्फ नोड बायोप्सी को कम खर्च में करने की तकनीक मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. संजय कुमार यादव ने ईजाद की है. अब मेडिकल कॉलेज में होने वाले इस क्लिनिकल ट्रायल में नई दिल्ली, पटना, बिलासपुर सहित श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश के चिकित्सा संस्थान सहभागिता कर रहे है. यह परीक्षण एक साल तक चलेगा. इस पूरी प्रक्रिया का नेतृत्व जबलपुर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ करेंगे.

कैंसर पीड़ितों को बड़े खर्चे से मिलेगी राहत
इसे देश में एसएलएनबी की सस्ती तकनीक का पहला मल्टी सेंट्रिक क्लीनिकल ट्रायल होने का दावा किया जा रहा है. माना जा रहा है कि ट्रायल सकारात्मक रहने पर स्तन कैंसर संदिग्धों को जांच और पीड़ितों को सर्जरी के बड़े खर्च से मुक्ति मिलेगी. डीन डॉ. नवनीत सक्सेना के अनुसार इसका क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया गया है. इस दौरान बायोप्सी की नई तकनीक के प्रभाव का आकलन किया जाएगा. यह जांचा जाएगा कि वर्तमान में प्रचलित महंगी तकनीक के बराबर नई सस्ती तकनीक प्रभावी है या नहीं? 

सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर पवन अग्रवाल के मुताबिक हमारा ध्यान हमेशा ऐसे शोध पर रहता है, जो सस्ता हो और सबसे गरीब मरीजों के लिए सबसे उपयोगी हो. वहीं कम खर्च में बायोप्सी तकनीक ईजाद करने वाले मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. संजय कुमार यादव ने बताया कि हम बहुत कम लागत वाली डाई का उपयोग करके प्रारंभिक स्तन कैंसर के लिए सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी का मूल्यांकन करेंगे.

इससे स्तन कैंसर एसएलएनबी सर्जरी की लागत में भारी कमी आएगी. हमारी तकनीक में बायोप्सी का मूल्य 100 रुपये से भी कम है. हम मध्य भारत में इस तकनीक के अग्रणी हैं. इस साल अगस्त में मलेशिया में होने जा रहे वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ सर्जरी में हमारे चार शोध अध्ययनों का चयन हुआ है.

ये भी पढ़ें: WATCH: भोपाल में चलाया जा रहा चिपको आंदोलन, पेड़ों से चिपककर रो पड़ी महिलाएं, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
BMC Election 2026: अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
BMC Election 2026: अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
सर्दी में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं इंस्टेंट स्किन हाइड्रेशन
सर्दी में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं इंस्टेंट स्किन हाइड्रेशन
क्यों हिला डाला ना? दीदी ने घर में ही बना डाले कच्चे नूडल्स, फिर बाजार जैसे लगाया तड़का, मुंह में पानी ला देगा वीडियो
क्यों हिला डाला ना? दीदी ने घर में ही बना डाले कच्चे नूडल्स, फिर बाजार जैसे लगाया तड़का, मुंह में पानी ला देगा वीडियो
ड्राइविंग लाइसेंस नियम बदलने की तैयारी, अब गलती पर कटेंगे प्वाइंट और बढ़ेगा पेनल्टी स्कोर
ड्राइविंग लाइसेंस नियम बदलने की तैयारी, अब गलती पर कटेंगे प्वाइंट और बढ़ेगा पेनल्टी स्कोर
UP BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केशव प्रसाद मौर्य से मिले पंकज चौधरी, इस तस्वीर से सियासी हलचल तेज
UP BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केशव प्रसाद मौर्य से मिले पंकज चौधरी, इस तस्वीर से सियासी हलचल तेज
Embed widget