एक्सप्लोरर

MP Politics: BJP नेता गौरीशंकर बिसेन के बिगड़े बोल, कहा- 'मानसिक रूप से दीवालिया हो चुके हैं राहुल गांधी'

MP News: राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के सवाल पर गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि वह राहुल गांधी को पहचानते ही नहीं हैं. वहीं, यह भी कहा कि कमलनाथ मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं.

MP Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरी शंकर बिसेन एक दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोमवार इंदौर आए थे. जहां उन्होंने रेसीडेंसी पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस ने चुनाव जीतने पर मध्य प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीना देने का एलान किया था. इसको लेकर गौरी शंकर बिसेन ने कहा, 'जो सरकार नहीं, उसके संदर्भ में कोई बात करने का सरोकार नहीं. कमलनाथ ने पिछले चुनाव में वचनपत्र जारी किया था. हम राम के देश के लोग हैं. रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई. लेकिन कांग्रेस ने अपने वचन पूरे नहीं किए.'

'मुंगेरीलाल के सपने देख रहे कमलनाथ'
गौरी शंकर बिसेन ने सवाल किया कि कमलनाथ ने क्या बेरोजगारी भत्ता दिया, क्या किसानों का दो लाख रुपये का कर्जा माफ़ किया? तो ऐसे झूठ के पुलिंदों के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता. सरकार में हम बैठे हैं. कमलनाथ मुंगेरीलाल के सपने देखें. सरकार शिवराज सिंह चौहान की है, सरकार बीजेपी और नरेंद्र मोदी की है.

मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहा कि एमपी में डबल नहीं, ट्रिपल इंजन की सरकार है. पार्षद बीजेपी के, महापौर बीजेपी के, सभी जगह बीजेपी के नेता पदस्थ हैं. मैं ओबीसी कमीशन का चेयरपर्सन होने के नाते यह विश्वास दिलाता हूं कि जो भी पंचायतों से जुड़े हुए हैं, हमारे देश के नागरिक हैं. 

राहुल गांधी को बताया मानसिक रूप से दीवालिया
वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सांसद की सदस्यता समाप्त किए जाने के सवाल पर कहा कि मैं राहुल गांधी को पहचानता ही नहीं. जिन राहुल गांधी महोदय को यह पता नहीं कि हम सत्ता में आएंगे. धारा 370  को समाप्त करने का जो बयान देते हैं, उन्होंने देखा कि जवान की पत्नी की मेहंदी भी नहीं उड़ी और पति देश की रक्षा करने में और कश्मीर को बचाने में शहीद हो जाता है. 

जम्मू कश्मीर से धारा 370 बहाल करने की बात करने वाले को मैंतो कहना चाहता हूं ति राहुल गांधी जी मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं. उनके किसी बयान को न हमें सुनना चाहिए न ही उसपर कोई अपना वक्तव्य देना चाहिए.

'अबकी बार फिर बीजेपी की सरकार'
वहीं, कांग्रेस के सड़कों पर उतरने को लेकर बिसेन ने कहा कि खूब उतरना चाहिए. उनके पास कुछ भी नहीं है, खूब मेहनत करें. अबकी बार 200 पार और फिर शिवराज की सरकार. गौरतलब है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मौजूदा राजनीति में बयान और पलटवार शुरू हो चुके हैं. अब देखना होगा कि गौरी शंकर बिसेन के बयान का कांग्रेस किस तरह से पलटवार करती है.

यह भी पढ़ें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?

वीडियोज

BJP Money: भारतीय जनता पार्टी के पास कितना पैसा है? PM MODI | BJP | ABPLIVE
NEET छात्रा की मौत का गुनहगार कौन, Bihar Police पर परिवार ने लगाए संगीन आरोप
Trump के बयान से Market में तूफानी तेजी | Sensex +850, Nifty उछला | Gold-Silver Crash | Paisa Live
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
Hidden Signs Of Kidney Damage: सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
Embed widget