एक्सप्लोरर

MP: BJP नेता ने की जैन समाज पर विवादित टिप्पणी, पार्टी ने लिया बड़ा एक्शन

MP News: जबलपुर में वायरल ऑडियो को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसमें जैन समाज की रावण से तुलना की गई. विरोध के बाद BJP ने दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया.

MP Latest News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक वायरल ऑडियो को लेकर सियासी भूचाल आ गया है. इस ऑडियो में कथित तौर पर बीजेपी की एक महिला नेत्री और एक अन्य नेता आपस में बातचीत करते सुने जा रहे हैं, जिसमें जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी की गई है. आरोप है कि इस बातचीत में जैन समाज की तुलना मुस्लिम समाज और रावण से तक कर दी गई. 

हालांकि, ABP न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन कहा जा रहा है कि यह ऑडियो बीजेपी की मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला (Jagriti Shukla) और विधायक अभिलाष पांडे के प्रतिनिधि के साथ ही पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत के बीच का है.

ऑडियो वायरल होते ही जैन समाज का गुस्सा फूट पड़ा
जैसे ही यह ऑडियो 16 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही जैन समाज का आक्रोश फूट पड़ा. जैन पंचायत सभा के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में लोग रातों-रात सड़कों पर उतर आए. समाज के लोगों ने जबलपुर के कोतवाली थाने का घेराव करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. थाने के बाहर से लेकर भीतर तक नारेबाजी और धरना प्रदर्शन होता रहा. समाज का कहना था कि इस तरह की टिप्पणी उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है.

जैन समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील- पुलिस
जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाश जैन ने दावा किया कि यह ऑडियो बीजेपी नेताओं की बातचीत का है और ऐसे लोगों को पार्टी में बने रहने का कोई हक नहीं है. उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी और FIR की मांग की. बढ़ते विरोध के बीच पुलिस के आला अधिकारी भी कोतवाली थाने पहुंचे. एडीशनल एसपी आनंद कलादगी ने समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और उन्हें वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. इसके बाद कोतवाली थाने में शैलेंद्र राजपूत के खिलाफ FIR दर्ज की गई.

ऑडियो वायरल होते ही BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता
विरोध के दबाव में देर रात ही BJP ने बड़ा कदम उठाते हुए दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आदेश जारी करते हुए जागृति शुक्ला और अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत को पार्टी से निष्कासित कर दिया. यह फैसला पार्टी की ओर से समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया.

हालांकि, जैन समाज अभी भी इस मामले को लेकर सतर्क है. उनका कहना है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे एक बार फिर से आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. जैन पंचायत सभा ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Chunav 2026: राज्यसभा चुनाव में टूट-फूट का डर, कांग्रेस विधायक जाएंगे कर्नाटक? जीतू पटवारी ने साधी चुप्पी
MP राज्यसभा चुनाव में टूट-फूट का डर, कांग्रेस विधायक जाएंगे कर्नाटक? जीतू पटवारी ने साधी चुप्पी
Sehore News: सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरों का धावा, दानपेटी तोड़कर नकदी साफ, CCTV में कैद
सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरों का धावा, दानपेटी तोड़कर नकदी साफ, CCTV में कैद
MP Rajya Sabha Election: BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, 'हमारे सभी विधायक...'
MP राज्यसभा चुनाव: BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, 'हमारे सभी विधायक...'
पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा-टूरिया मार्ग पर जुगनी बाघिन का कुनबा, 4 शावकों संग सड़क पार करते दुर्लभ नजारा
पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा-टूरिया मार्ग पर जुगनी बाघिन का कुनबा, 4 शावकों संग सड़क पार करते दुर्लभ नजारा

वीडियोज

Khan Sir Controversy: What happened inside the courtroom today regarding Khan Sir's case? | Patna Coaching Firing
Iran-US-Israel War Update: हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला | Trump| Middle East Crisis
Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान ने तुंरत लिया बड़ा एक्शन, ऐसे बचाई इंडियंस की जान
समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान ने तुंरत लिया बड़ा एक्शन, ऐसे बचाई इंडियंस की जान
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
'बाप को मारकर लाश के टुकड़े बाल्टियों में भरे', सूली पर लटकाए जाएंगे कलयुगी बेटा-बेटी, मां को भी उम्रकैद
'बाप को मारकर लाश के टुकड़े बाल्टियों में भरे', सूली पर लटकाए जाएंगे कलयुगी बेटा-बेटी, मां को भी उम्रकैद
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
ईरान-इजरायल में छिड़ी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले - 'अगले दो हफ्तों में...'
ईरान-इजरायल में छिड़ी जंग के बीच ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले - 'अगले दो हफ्तों में...'
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
NCC Maharashtra PM Internship: एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
Embed widget