भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगाई गईं लाइट्स चोरी, इतने लाख रुपये थी कीमत
Bhopal News: यह लाइटें नगर निगम ने ठेके पर देकर लगाई थीं. पूरी सजावट नें नगर निगम ने 5 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किये थे जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निगम की ही थी.

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पूरे शहर को सजाया गया था. जगह जगह कलरफुल लाइट्स लगाई गईं थी. शहर की सड़कों से लेकर पार्क और बड़े तालाब के तकिया टापू तक सजावटी लाइट से सजाया गया था. लेकिन पूरे शहर से लाखों की लाइट्स चोरी हो गई हैं.
दरअसल, भोपाल की बड़ी तालाब और वीआईपी रोड जैसे प्रमुख इलाकों को विशेष तौर पर सजाया सवारा गया था. इस दौरान पूरे शहर में और विशेष तौर पर इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी पुख्ता थी, इसके बावजूद बड़े तालाब के तकिया टापू सहित शहर भर से 6 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की सजावटी लाइटें चोरी हो गई हैं.
सजावट पर 5 करोड़ रुपये किए थे खर्च
चोरों ने वीआईपी रोड से लेकर पोलिटेक्निक चौराहा तक लाइट्स पर हाथ साफ किया. यह लाइटें नगर निगम ने ठेके पर देकर लगाई थीं. पूरी सजावट नें नगर निगम ने 5 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किये थे जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निगम की ही थी.
इस घटना के बाद अब जहां जहां सजावट हुई है उन जगहों की सुरक्षा के लिए निगम 4 विशेष टीमें बनाई हैं जो जीआईएस के दौरान किए गए कामों की निगरानी करेंगी, चोरों और काम को नुकसान पहुचाने वाले लोगो को पकड़कर पुलिस के हवाले करेगी.
12 हजार रुपये थी एक लाइट की कीमत
तकिया टापू, वीआईपी रोड, कमला पार्क रोड, पोलिटेक्निक रोड, नानके से माता मंदिर रोड और लिंक रोड नंबर-1 जैसे इलाकों पर विशेष रूप से सजावटी लाइट लगाई गई थी. अकेले तकिया टापू पर ही 12-12 हजार रुपए कीमत की 60 के करीब बड़ी-बड़ी कलर लाइट लगाई गई थीं.
बता दें कि 23 और 24 फरवरी को भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था, जिसमें देश के जाने-माने उद्योगपतियों समेत विदेशी बिजनेसमैन और मेहमानों ने शिरकत की थी.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























