मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाला सामने आया है, जहां खुशबू अहीरवार नाम की लड़की की कल रात मौत हो गई. लड़की के परिवार का आरोप है की उसकी हत्या कासिम अहमद ने की है. कासिम ने खुशबू की मां से कहा उसकी मौत हो गई.

Continues below advertisement

खुशबू की मां ने बातचीत में बताया की कल रात कासिम का कॉल आया और उसने कहा की खुशबू की बॉडी अकड़ गई है और उसे मैं भोपाल के चिरायु अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार ने ये भी कहा कि खुशबू जिसे वो प्यार से खुशी कहते थे उसकी बॉडी पर मारपीट के निशान मिले है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

वहीं खुश्बू अहीरवार का पोस्ट मोर्टम किया जा रहा है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा की खुशबू की मौत आख़िरकार कैसे हुई. क्या उसकी हत्या की गई या फिर नेचुरल डेथ हुई. कासिम अहमद पहले से आदतन आरोपी है. वह पहले भी जेल जा चुका है. कासिम शराब का अवैध कारोबार करता है. सूत्रों के मुताबिक कासिम खुश्बू के मोबाइल से ही लेनदेन का काम करता था. पुलिस को कुछ लेन देन भी मिला है.

Continues below advertisement

हर एंगल पर जांच कर रही पुलिस 

पुलिस ने आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक कासिम और खुशबू उज्जैन से भोपाल आ रहे थे तब ही बैरागढ़ में लड़की की तबियत खराब हो गई, जिसे चिरायु अस्पताल में उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस में चिरायु अस्पताल से ही आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर लिया.