एक्सप्लोरर

MP: अब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने शिवराज सरकार को दी 'टेंशन', कहा- '12 फरवरी को भोपाल में पैर...'

MP Politics: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गढ़ मुरैना में चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी (BJP) सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को भोपाल में आंदोलन किया जाएगा.

MP Assembly Election 2023: चुनावी साल 2023 मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को टेंशन देनेवाला साबित हो रहा है. एक आंदोलन खत्म होने के बाद दूसरे आंदोलन की शुरुआत हो जाती है. प्रदेश में बीते दिनों संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन खत्म होने के बाद राजधानी भोपाल में करणी सेना परिवार सड़क पर उतर गया. करणी सेना के शक्ति प्रदर्शन से घबराई सरकार ने जैसे-तैसे आंदोलन समाप्त कराया. अब भीम आर्मी (Bhim Army) के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने मध्यप्रदेश सरकार को चैलेंज कर दिया है. उन्होंने राजधानी भोपाल (Bhopal) में 12 फरवरी को बड़ा आंदोलन करने का एलान किया है. 

गृहमंत्री के गढ़ मुरैना में गरजे चंद्रशेखर आजाद
बता दें कि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का गढ़ मुरैना है. मुरैना में बीते दिनों आमसभा का आयोजन किया गया. आमसभा में आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शामिल हुए. उन्होंने आमसभा में मध्यप्रदेश की बीजेपी (BJP) सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया.

चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार दलितों का अपमान कर रही है. उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को भोपाल में आंदोलन है. उन्होंने कहा कि हम ना किसी को गाली देते हैं और ना किसी समाज के खिलाफ कुछ बात करते हैं. हम बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायी संविधान को मानते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को चुनौती देते हुए कहा कि आप कितनी ही फोर्स लगा लेना, आप फ्लाइट कैंसिल करा देना, आप ट्रेन कैंसिल करा देना, भोपाल में पैर रखने की जगह नहीं मिलेगी.
 
दो दिन पहले खत्म हुआ आंदोलन
बता दें कि अभी दो दिन पहले ही राजधानी भोपाल में करणी सेना परिवार का आंदोलन खत्म हुआ है. आठ जनवरी से करणी सेना परिवार राजधानी भोपाल में डटा था. करणी सेना परिवार के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की अगुवाई में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया गया. चार दिनों तक चले आंदोलन के आगे प्रदेश सरकार को झुकना पड़ा. शिवराज सरकार ने करणी सेना परिवार की 21 में 18 मांगों पर सहमति जता दी है.

MP News: पेंडिंग रिजल्ट को लेकर MPPSC कार्यालय का कैंडिडेट्स ने किया घेराव, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget