Narayan Sai: जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं की पत्नी पहुंची कोर्ट, पति पर लगा दिया बड़ा आरोप
Narayan Sai News: रेप केस में जेल में बंद नारायण साईं की पत्नी का आरोप है कि उसे सात साल से गुजारा भत्ता नहीं दिया गया है, जबकि फैमिली कोर्ट ने हर महीने 50 हजार रुपये देने का आदेश दिया था.

Narayan Sai Latest News: आसाराम के बेटे नारायण साईं (Naryana Sai) की पत्नी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में फैमिली कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने मेनटेनेंस के लिए कोर्ट में याचिका डाली है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें पति की तरफ से सात साल से गुजारा भत्ते का पैसा नहीं मिला है. नारायण साईं फिलहाल गुजरात के सूरत में एक जेल में बंद है. रेप के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.
2018 में एक फैमिली कोर्ट ने नारायण साईं को आदेश दिया था कि वह इंदौर में रह रही उसकी पत्नी जानकी हरपलानी को हर महीने 50 हजार रुपये भत्ते के तौर पर दे. जानकी की वकील वंदना परिहार ने बताया कि सात वर्षों से नारायण साईं ने भत्ता नहीं दिया है. ऐसे में अन्य खर्चों को मिलाकर पूरी बकाया राशि 53 लाख रुपये हो जाती है.
गुजारा भत्ता देने के लिए जब्त हो नारायण साईं की संपत्ति- वकील
वंदना परिहार ने कहा कि हमने फैमिली कोर्ट में यह लिखित दलील दी है. क्योंकि नारायण साईं अभी जेल में है तो हमने फैमिली कोर्ट से अपील की है कि गुजारा भत्ता जानकी के पति की चल और अचल संपत्ति को जब्त या फिर नीलाम कर दिया जा सकता है या फिर संपत्ति पत्नी के नाम ट्रांसफर की जा सकती है.
नारायण साईं ने कोर्ट से की फरियाद
वकील ने बताया कि फैमिली कोर्ट में याचिका पर अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी. नारायण साईं की पत्नी जानकी ने कहा कि फैमिली कोर्ट के आदेश के बाद भी सात साल से मुझे अपने पति से गुजारा भत्ता नहीं मिला. मुझे कोर्ट से न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है.
आसाराम को मिली जमानत
रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम बापू को भी कोर्ट से राहत मिली है. राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम बापू को 31 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. आसाराम बापू को दो मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.
ये भी पढ़ें- इंदौर में पतंग के मांझे से 20 वर्षीय छात्र की मौत, तीन पुलिसकर्मियों पर इसलिए हुई कार्रवाई
Source: IOCL





















