एक्सप्लोरर

रांची में महिला और उसकी बेटी के चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाभानगर कॉलोनी में 29 मार्च को पीड़ितों के चेहरों पर कालिख पोतने के बाद उनके पड़ोसियों द्वारा उन्हें पैदल घुमाया गया.

झारखंड के रांची जिले में 28 वर्षीय महिला और उसकी बेटी को सार्वजनिक तौर पर अपमानित किए जाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाभानगर कॉलोनी में 29 मार्च को पीड़ितों के चेहरों पर कालिख पोतने के बाद उनके पड़ोसियों द्वारा उन्हें पैदल घुमाया गया.

सदर थाने के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संजीव बेसरा ने कहा, ‘‘अब तक हमने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. आरोपी गुंजा श्रीवास्तव (32) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. इससे पहले मुख्य आरोपी पंकज सिंह (28) और संताना कुमारी (28) को गिरफ्तार किया गया था.

डीएसपी ने बताया कि पीड़ितों की लिखित शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सदर थाने के प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, जांच के दौरान यह बात सामने आई कि घटना से चार-पांच दिन पहले पीड़ित महिला के पति ने पंकज को बिना बताए उसकी मोटरसाइकिल ले ली थी और वे पड़ोसी हैं तथा एक ही कॉलोनी में किराए के मकानों में रहते हैं.

मोटरसाइकिल चुराने का आरोप लगाया

उन्होंने बताया कि पंकज ने पीड़िता के पति पर अपनी मोटरसाइकिल चुराने का आरोप लगाया था और महिला (पीड़ित) ने स्वीकार किया कि उसके पति ने मोटरसाइकिल ली है तथा वह उसे लौटा देगा.

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी ने अपनी महिला मित्र और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़िता और उसकी बेटी को पकड़ लिया, उसके चेहरे पर काला रंग पोत दिया और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजिनी ने एक आदिवासी महिला और उसकी बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की है.

मुंजिनी ने इस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की.

इससे पहले बृहस्पतिवार को कुछ आदिवासी संगठनों ने कॉलोनी में प्रदर्शन किया. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज में US के दो गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात, आखिर कैसे हटाई जा रही समुद्र में छुपी बारूदी सुरंगे
हॉर्मुज में US के दो गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात, आखिर कैसे हटाई जा रही समुद्र में छुपी बारूदी सुरंगे
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा फैसला, बाइक-ऑटो बैन, नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा फैसला, बाइक-ऑटो बैन, नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना
लखनऊ की पिच पर फिर धराशाई हुई LSG, अब गुजरात टाइटंस ने 164 पर रोका; कौन है जिम्मेदार?
लखनऊ की पिच पर फिर धराशाई हुई LSG, अब गुजरात टाइटंस ने 164 पर रोका; कौन है जिम्मेदार?
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
Advertisement

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज में US के दो गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात, आखिर कैसे हटाई जा रही समुद्र में छुपी बारूदी सुरंगे
हॉर्मुज में US के दो गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात, आखिर कैसे हटाई जा रही समुद्र में छुपी बारूदी सुरंगे
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा फैसला, बाइक-ऑटो बैन, नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा फैसला, बाइक-ऑटो बैन, नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना
लखनऊ की पिच पर फिर धराशाई हुई LSG, अब गुजरात टाइटंस ने 164 पर रोका; कौन है जिम्मेदार?
लखनऊ की पिच पर फिर धराशाई हुई LSG, अब गुजरात टाइटंस ने 164 पर रोका; कौन है जिम्मेदार?
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
आसमान से बरसेगी आग! अगले हफ्ते तक 40 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
आसमान से बरसेगी आग! अगले हफ्ते तक 40 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
Asha Bhosle Death: अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि
अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि
IVF Treatment: किस उम्र तक महिलाएं करा सकती हैं आईवीएफ, इसमें कितना आता है खर्चा?
किस उम्र तक महिलाएं करा सकती हैं आईवीएफ, इसमें कितना आता है खर्चा?
ट्रेन के कोच में हुआ भजन कीर्तन, अपर बर्थ को यात्रियों ने बनाया मंदिर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, वीडियो वायरल
ट्रेन के कोच में हुआ भजन कीर्तन, अपर बर्थ को यात्रियों ने बनाया मंदिर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget