झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ राजधानी रांची में अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो की बुधवार, 5 अगस्त को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई. सोनम वांगचुक के कहने पर देवेंद्र महतो नें जल ग्रहण किए. अब जल के साथ आंदोलन आगे बढ़ाएंगे, अन्न नहीं खाएंगे.
आंदोलित छात्रों से बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने कहा कि झारखंड को एक अलग शिक्षा मंत्री की जरूरत है और वह छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हैं. वांगचुक ने देवेंद्र महतो को अनशन के दौरान पानी, नमक और शहद लेने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसा करने पर 100 दिन तक भी अनशन किया जा सकता है.
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
जवाब में देवेंद्र महतो ने कहा कि उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही है, लेकिन जंतर-मंतर पर चला आंदोलन उन्हें ताकत देता है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 26 वर्षों से झारखंड में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं.
'अगर आपका बड़ा दिल है तो CBI जांच करवा दीजिए'
प्रदर्शन के बीच अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे छात्र ने कहा, "मुख्यमंत्री जी सीजीएल में सीआईडी की जांच हम देख चुके हैं. हमें सीआईडी पर भरोसा नहीं है.आपका अगर बड़ा दिल है, निष्पक्ष जांच करवाना चाहते हैं, तो CBI से करवा दीजिए और अगर अपने चमचों और गुर्गों के माध्यम से राज्य का शासन-व्यवस्था चला रहे हैं, आपमें सेल्फ डिसीजन लेने का कोई क्षमता नहीं है, तो ऐसा मुख्यमंत्री भी हमको नहीं चाहिए, जो हमारे नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करता है और सेल्फ डिसीजन नहीं लेते हैं."
आंदोलित छात्र ने आगे कहा, "मैं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग करता हूं. अगर आप कुछ नहीं कर सकते, हमारे भविष्य को बिकने से बचा नहीं सकते हैं तो आप इस्तीफा दे दीजिए. ताकि कोई पढ़ा लिखा हमारे भविष्य को संवारने वाला दूसरा मुख्यमंत्री आए और हमारा भविष्य संवारे. आप टुकड़ों-टुकड़ों में नियुक्ति बांटते हैं."
छात्र ने बताया कि टीजीटी 2016 की परीक्षा भी पास की है. इस बार आयु सीमा में छूट लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर हम जेपीएससी में बैठे थे. उन्होंने आगे कहा कि इस बार 26वीं जेपीएससी परीक्षा होनी चाहिए थी लेकिन सरकार ने 14वीं ही परीक्षा कराई थी.
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
