Jharkhand Simdega Mob Lynching: सिमडेगा (Simdega) जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की एक दर्दनाक वारदात हुई. यहां उत्तेजित ग्रामीणों की भीड़ ने एक युवक की बुरी तरह पिटाई करने के बाद उसे जिंदा जला डाला. मारे गए युवक का नाम संजू प्रधान है, वो इसी इलाके का रहने वाला था. वारदात का अंजाम देने वाले ग्रामीण इतने गुस्से में थे कि उन्होंने लगभग एक घंटे तक पुलिस को भी गांव के भीतर घुसने नहीं गया. इस घचना को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांगझारकंड के पू्र्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने (Babulal Marandi) ट्वीट कर कहा कि, 'सिमडेगा के बेसराजारा गांव में एक युवक की मॉब लींचिंग और घरवालों के सामने जिंदा जला देने की हृदयविदारक ख़बर आ रही है. एक तरफ झारखंड सरकार मॉब लींचिंग को लेकर आनन-फानन में विधेयक पारित करती है, वहीं धरातल पर ऐसी घटनाएं रोकने में विफल साबित होती है. घटना के बाद अबतक न ही कोई केस दर्ज और न ही किसी की गिरफ्तारी होना प्रशासनिक अकर्मण्यता का जीवंत उदाहरण है. मैं सीएम @HemantSorenJMM जी से इस गंभीर मामले पर उच्चस्तरीय जांच करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करता हूँ.'
ये थी वजहस्थानीय सूत्रों ने बताया कि गांव के लोग जंगल से पेड़ों की कटाई करने के कारण संजू प्रधान से नाराज थे. उसे कई बार पेड़ों की कटाई के लिए मना किया गया था. बताया जा रहा है कि उसके बारे में वन विभाग से भी शिकायत की गई थी. मंगलवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने संजू प्रधान को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए. बुरी तरह पिटाई के बाद कुछ लोगों ने संजू को पकड़कर उसे कपड़ों में आग लगा दी.
ये भी पढ़ें:
