Jharkhand Latehar Road Accident: झारखंड (Jharkhand) के लातेहार (Latehar) में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. सड़क हादसा (Road Accident) गोनिया से शिबला जाने वाली सड़क पर हुआ. हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई. सडक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Death) हो गई. मृतक युवक की पहचान शिबला निवासी कारू तुरी के पुत्र राजकुमार तुरी के रूप में हुई है.
आमने-सामने की हुई टक्करजानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब बुधवार शाम युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे ऑटो और बाइक में आमने-सामने की भिड़त हो गई. टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
धनबाद में हुआ था दर्दनाक हादसाबता दें कि, हाल ही में झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) में जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ था. सड़क हादसे (Road Accident) में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत (Death) हो गई थी. ये सभी लोग रामगढ़ (Ramgarh) से आसनसोल (Asansol) जा रहे थे. हादसा उस वक्त हुआ था जब जीटी रोड पर गोविंदपुर के पास एक घुमावदार मोड़ पर स्थित पुल के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था और कार लगभग 100 मीटर नीचे जा गिरी थी. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार 2 पुरुषों, 2 महिलाएं और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें:
