एक्सप्लोरर

Jharkhand Road Accident: सड़क किनारे बर्तन धो रही महिला की एक्सीडेंट में मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने कार सवारों को पीटा, एक की गई जान

Hariharpur Road Accident: महिला सड़क किनारे लगे हैंडपंप पर बर्तन धो रही थी तभी वह कार हादसे की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घायलों को पीटना शुरू कर दिया.

Jharkhand Hariharpur Road Accident: झारखंड के धनबाद में हरिहरपुर थाना क्षेत्र के पावापुर में शुक्रवार (27 मई) को एक दर्दनाक कार हादसे के बाद दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया. दरअसल, सड़क किनारे बर्तन धो रही एक महिला कार हादसे की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने घायल कार सवारों को बाहर निकालकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया. एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. कहा जा रहा है कि घायल कार सवार की मौत ग्रामीणों द्वारा पिटाई के कारण हुई. 

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में कुल छह लोग सवार थे, सभी मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. कार सवार पहले अपने एक रिश्तेदार के यहां कोडरमा में रुके फिर तिलक समारोह में शामिल होने के लिए निकले. बताया जा रहा है कि सभी झरिया में तिलक चढ़ाने जा रहे थे तभी पावापुर के पास ड्राईवार कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया. हादसा इतना भयानक था कि कार 100 मीटर दूर उछलकर सड़क किनारे पलट गई. वहीं, सड़क किनारे गुड़िया देवी नाम की महिला हैंडपंप पर बर्तन धो रही थी, वह कार की चपेट में आकर दब गई जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार से घायलों को निकालकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया. बाद में आरा निवासी एक कार सवार सूरज कुमार की अस्पताल में मौत हो गई.

शव रख ग्रामीणों ने किया हंगामा

हादसे और वारदात के बाद खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन गुस्साई भीड़ को शांत करने में उसे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. गुस्साए ग्रामीण महिला का शव रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे. बड़ी मुश्किल से कुछ स्थानीय प्रबुद्ध लोगों और पुलिस के समझाने और मृतका के परिजनों को सात हजार रुपये और सरकारी मदद का आश्वासन देने पर उन्होंने शव हटाया और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.

स्थानीय अस्पताल ने घायलों को एसएनएमएमसीएच भेज दिया जहां से देर रात उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें-

Jharkhand Board Result 2022: इस तारीख तक जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ये है ताजा अपडेट

Jharkhand Panchayat Elections: छिटपुट घटनाओं के बीच चौथे चरण में 68.99% मतदान, 31 मई को आएंगे परिणाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
झारखंड: चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर मुठभेड़, 15 लाख के इनामी सहदेव और पत्नी नताशा समेत 4 नक्सली ढेर
झारखंड: चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर मुठभेड़, 15 लाख के इनामी सहदेव और पत्नी नताशा समेत 4 नक्सली ढेर
लोकसभा की कार्यवाही से हटाया गया निशिकांत दुबे का बयान, शिवसेना-UBT बोली- माफी मांगें BJP MP
लोकसभा की कार्यवाही से हटाया गया निशिकांत दुबे का बयान, शिवसेना-UBT बोली- माफी मांगें BJP MP
'यह पास होना चाहिए...', महिला आरक्षण विधेयक पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष को दी सलाह
'यह पास होना चाहिए...', महिला आरक्षण विधेयक पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष को दी सलाह

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
मऊगंज में स्टंट और रफ्तार की खूनी रेस! महज 3 सेकेंड में तीन युवकों की मौत, परिवार में पसरा मातम
मऊगंज में स्टंट और रफ्तार की खूनी रेस! महज 3 सेकेंड में तीन युवकों की मौत, परिवार में पसरा मातम
KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
Video: पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
Embed widget