Woman Gangrape in Khunti: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) से लगभग 50 किलोमीटर दूर खूंटी (Khunti) में 20 वर्षीय एक युवती से कथित रूप से गैंगरेप (Gangrape) करने के मामले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना खूंटी में जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की है. उन्होंने बताया कि पीड़िता सिमडेगा (Simdega) जिले की रहने वाली है और अपने एक रिश्तेदार के घर गोविंदपुर आई थी. पुलिस ने बताया कि घटना गत सोमवार रात 9 बजे की है और पीड़िता ने पुलिस थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई. दर्ज शिकायत में युवती ने 4 युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. 

कराई गई मेडिकल जांच पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है.

झांसे में लेकर वारदात को दिया अंजाम पुलिस ने पीड़िया की शिकायत के हवाले से बताया कि युवती सोमवार शाम जब सिमडेगा के बानो से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो एक युवक ने झांसे में लेकर उसे कर्रा की अलग-अलग जगहों में घुमाया और वो अंत में उसे वापस गोविंदपुर स्टेशन ले गया. उन्होंने बताया कि इसके बाद युवक ने अपने 3 दोस्तों को बुलाकर उसके साथ कथित रूप से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि चारों आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: क्यों धोना पड़ा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधानसभा सदस्यता से हाथ ? जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Ranchi ED Raid: भागकर झारखंड आया था प्रेम प्रकाश, जानें अंडा सप्लायर से पावर ब्रोकर बनने तक का सफर