झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को मिली जान से मारने की धमकी का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है. झारखण्ड के नगर विकास मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और झारखंड स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी को 24 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी मिली है.

गिरिडीह के बभनटोली मोहल्ले का निवासी बताने वाले अंकित मिश्रा नामक युवक ने सोशल मीडिया फेसबुक पर वीडियो के माध्यम से ये धमकी देकर सनसनी फैला दी है.

युवक का सम्बन्ध लौरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़े

इस युवक का दावा है कि उसका सम्बन्ध कुख्यात अपराधी लौरेन्स बिश्नोई गैंग से है और उसने उपरोक्त दोनों मंत्रियों को जान से मारने की कसम खाई है की 24 घंटा के अंदर उड़ा देगें. युवक ने बताया कि कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के साथ उनका भाईचारा संबंध है, उन्होंने खुद सोशल मीडिया फेसबुक पर वीडियो साझा कर धमकी दी है.

इसके साथ ही युवक ने बताया कि झारखंड स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान आंसरी और नगर विकास व उच्च शिक्षा मंत्री सह गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू दोनों से उसका पर्सनली विवाद है.

युवक ने कहा 24 घंटे के अंदर उड़ा देगें

इसे लेकर जान से मारने की धमकी दी है, वहीं युवक अंकित मिश्रा ने सोशल मिया पर कहा है की अगर स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री सह गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से मांफी की मांगने की बात कही है.

इस पूरे मामले में युवक ने यह भी कहा है की अगर माफी मांग लेते हैं तो छोड़ देगें, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, युवक की इस धमकी से चारों तरफ सनसनी फैल गई है.

इसके बाद गिरिडीह के SDPO जितवाहन उरांव ने कहा है कि उन्हें भी वीडियो मिला है और पुलिस मामले की छान-बीन कर रही है, धमकी देने वाला युवक जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होगा.

पंचानंद राय की रिपोर्ट.