एक्सप्लोरर

Watch: धनबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री का अधिकारियों ने निकाला जूता, वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद

Jharkhand News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे रविवार को धनबाद दौरे पर थे. इस दौरान मुनीडीह जीएम कार्यालय में महाप्रबंधक अरिंदम मुस्तफी ने खुद केंद्रीय राज्य मंत्री के जूते उतारे.

Jharkhand Latest News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे रविवार (8 सितंबर) को झारखंड के धनबाद पहुंचे. मंत्री बनने के बाद वह पहली बार यहां आए. इस दौरान कोयला मंत्री ने बीसीसीएल की कई कोल परियोजनाओं का जायजा लिया. इसी कड़ी में मंत्री मुनिडीह अंडर ग्राउंड माइंस का भी जायजा लेने पहुंचे. अंडर ग्राउंड से बाहर आने के बाद वह मुनीडीह जीएम कार्यालय के वेटिंग रूम में पहुंचे, जहां महाप्रबंधक (जीएम) अरिंदम मुस्तफी ने खुद केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के जूते उतारे.

जीएम ने मंत्री के पैरों से जूता उतारने के बाद अपने हाथों से उसे दूसरे को ले जाने के लिए दिया. यही नहीं मंत्री के पैजामा का नाड़ा ढीला हो गया तो खुद बीसीसीएल के अधिकारी ने उसे बांधा. इस दौरान बीसीसीएल अधिकारियों ने मीडिया को फोटो खींचने से भी मना किया, लेकिन तब तक सारा माजरा कैमरे में कैद हो चुका था. वहीं मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद धनबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने निशाना साधा है.

उन्होंने कहा, "मंत्री का जूता अगर एक जीएम उनके पैरों से निकालें, तो यह डूब मरने वाली बात है. हालांकि, मंत्री भी जूता उतरवा रहें हैं. जीएम साहब और बड़े अधिकारी या सीएमडी बनने का काम किया है. जीएम साहब को फौरन बीसीसीएल का सीएमडी बना देना चाहिए. बीसीसीएल के ऐसे अधिकारी जो भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं वह अपनी कमियों को छिपाने के लिए ऐसे ही मंत्री के अवभागत और चापलूसी में लगे रहते हैं."

कोयला मंत्री ने क्या कहा?
कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने झारखंड में बिजली की समस्या पर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की समस्या के लिए झारखंड सरकार ही जिम्मेदार है. देश की जीडीपी में कोल इंडिया की 10 प्रतिशत की सहभागिता है. कोल इंडिया दिन प्रतिदिन विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है."

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य है कि कोल इंडिया के कोयला से पूरा देश रोशन है, लेकिन झारखंड में बिजली की समस्या यथावत बनी हुई है. प्रदेश की सरकार बिजली खरीद ही नहीं पाती, जिस पावर सेक्टर से बिजली खरीदना है, उसे झारखंड सरकार पेमेंट ही नहीं कर पाती है."

कोयला मंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
कोयला मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा, "मंत्री का यह बयान झारखंड बनने के बाद लगातार बीजेपी की सरकार झारखंड में रही. उनके द्वारा ही बिजली बिल बकाया रखा गया है, जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है. केंद्र सरकार झारखंड में खनन का कार्य करती है, लेकिन रॉयल्टी नहीं देती है. आखिर केंद्र सरकार रॉयल्टी क्यों नहीं देती इसका जवाब कोयला मंत्री क्यों नहीं देते? झारखंड के पैसों पर आखिर केंद्र सरकार क्यों कुंडली मारे बैठी है, इसका जवाब पहले यहां की जनता को दें?"

ये भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रांची पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: एम्बुलेंस न मिलने पर नवजात का शव डिब्बे में लाया पिता, BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए सवाल
एम्बुलेंस न मिलने पर नवजात का शव डिब्बे में लाया पिता, BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए सवाल
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार
गिरिडीह: विमेंस डे पर DC ने महिलाओं का किया अपमान! प्रदर्शन कर रही जलसहियाओं को दी ये धमकी
गिरिडीह: विमेंस डे पर DC ने महिलाओं का किया अपमान! प्रदर्शन कर रही जलसहियाओं को दी ये धमकी
Jharkhand News: अश्लील गाने पर छात्रों संग नाच रहे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अश्लील गाने पर छात्रों संग नाच रहे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

वीडियोज

Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Lebanon Shia Population: लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
लेबनान में किसकी है सरकार, इजरायल के निशाने पर क्यों है यह देश; जानें यहां कितने शिया मुसलमान?
Embed widget