एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड सरकार पेट्रोल-डीजल पर देगी 25 रुपये की छूट, जानिए कैसे मिलेगा योजना का लाभ

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 25 रुपये राहत देने का ऐलान किया है. 26 जनवरी से राज्य में राशन कार्डधारी किसानों को पेट्रोल-डीजल की खरीद पर 25 रुपए की छूट दी जाएगी.

Jharkhand Petrol Diesel Price: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि 26 जनवरी से गरीबों को पेट्रोल की खरीद पर 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से एक तंत्र विकसित करें.

सरकार का प्रयास गरीबों को दी जाए बढ़ती महंगाई से राहत
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोरेन ने पदाधिकारियों से कहा कि पेट्रोल की कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के परिवारों पर हुआ है. सरकार का प्रयास है कि झारखंड में गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों को पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से राहत दी जाए.

26 जनवरी से शुरू होगी योजना
मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी से राज्य में राशन कार्डधारी दोपहिया मालिकों को पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए की छूट देने की योजना को अमलीजामा पहनाने की दिशा में हो रहे काम की समीक्षा की. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खाद्य आपूर्ति व सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव हिमानी पांडे, परिवहन सचिव के. के. सोन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

अधिकतम खरीद सकेंगे 10 लीटर डीजल या पेट्रोल
दरअसल, गरीबों के लिए राहत की स्कीम के तहत लाभार्थी प्रतिमाह अधिकतम 10 लीटर डीजल या पेट्रोल की खरीदारी कर सकेंगे. इसमें प्रति लीटर कीमत पर 25 रुपये की छूट मिलेगी. छूट की ये राशि लाभार्थी को बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए प्राप्त होगी. सरकार की तरफ से कहा गया है कि, इस योजना के तहत एक महीने में 10 लीटर पेट्रोल या डीजल खरीद की सीमा इसलिए तय की गई है, ताकि सब्सिडी का गलत फायदा नहीं उठाया जा सके. ये योजना दो पहिया वाहन चालकों और खेती-किसानी के लिए सिंचाई पंप चलाने वाले किसानों को ध्यान में रखकर बनाई गई है.

यह भी पढ़ें-

Jharkhand Corona Update: जानिए रांची, धनबाद समेत झारखंड के पांच बड़े शहरो में कोरोना से क्या हालात हैं?

JSSC Recruitment 2022: झारखंड में 956 पदों पर निकली भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन, यहां जानें कैसे करना है अप्लाई और क्या है अंतिम तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Shabana Mahmood और Epstein Files में क्या है CONNECTION? | ABPLIVE
Canada Shooting: कनाडा में मासूमों का दुश्मन कौन? गोलीबारी में 9 की मौत, 25 घायल | ABPLIVE
Mamata से मुस्लिम वोट कैसे छीनेंगे? Humayun Kabir का 'सीक्रेट' मिशन | ABPLIVE
Mahadangal With Chitra Tripathi: डील की लड़ाई, अब देश बेचने पर आई! | PM Modi
Kanpur Lamborghini Crash: ड्राइविंग सीट पर Shivam Mishra, परिवार के दावों पर बड़ा सवाल! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
दुनिया के किन देशों में सबसे पहले खत्म होगा पेट्रोल-डीजल, किस पायदान पर हैं भारत-पाकिस्तान?
दुनिया के किन देशों में सबसे पहले खत्म होगा पेट्रोल-डीजल, किस पायदान पर हैं भारत-पाकिस्तान?
Embed widget