एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में सियासी हलचल तेज! इस्तीफे की अटकलों के बीच शिबू सोरेन से मिले CM हेमंत सोरेन

Jharkhand Politics: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने की पार्टी जेएमएम और सहयोगी पार्टियों के विधायकों की 3 जनवरी को अहम बैठक बुलाई गई है. यह मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य के बीच बेहद अहम बैठक होगी.

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच झारखंड (Jharkhand) की सियासत तेज हो गई है. सीएम हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन (Shibu Soren)  और अपनी मां से मिलने पहुंचे. वहीं, जेएमएम (JMM) के नेतृत्व वाली गठबंधन के विधायकों 3 जनवरी (बुधवार) को बैठक बुलाई गई है. दरअसल, ईडी ने हेमंत सोरेन को समन जारी किया और उसी वक्त जेएमएम के विधायक सरफराज अहमद ने गांडेय सीट से सोमवार को इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से ही सोरेन की पत्नी को सीएम बनाने की अटकलें तेज हो गईं. 

सीएम हेमंत सोरेन ने अपने माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''नववर्ष के अवसर पर आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां से आशीर्वाद लिया. आदरणीय बाबा और मां के संघर्ष मुझे राज्यवासियों के लिए दिन-रात मेहनत कर उन्हें हक-अधिकार दिलाने की प्रेरणा देते रहते हैं. राज्यवासियों के खुशहाल भविष्य के लिए युवा झारखंड की जड़ों को हमें साथ मिलकर सशक्त करना है. नववर्ष के अवसर पर सभी को पुनः अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार.''

सत्तारूढ़ पार्टी के सहयोगी दलों की बैठक
उधर, विपक्षी बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अहमद को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया ताकि अगर सीएम सोरेन के खिलाफ ईडी कार्रवाई करती है तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव लड़ सकें. इस बीच गठबंधन के विधायकों की बुधवार शाम 4.30 बजे सीएम के आवास पर बैठक बुलाई गई है. जेएमएम के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने मंगलवार को मंत्रियों और विधायकों से कहा कि वे समय पर बैठक में शामिल हों. वहीं, जेएमएम के सूत्रों ने बताया कि यह बैठक ईडी द्वारा  सीएम को भेजे गए समन की पृष्ठभूमि में राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा के लिए बुलाई गई है.

ईडी ने हेमंत सोरेन को सातवीं बार भेजा समन
बता दें कि ईडी ने अपने हालिया समन में सोरेन को कहा था कि वे जांच अधिकारी को अपनी पसंद के अनुसार तारीख, स्थान और समय बताएं ताकि पीएमएलए के तहत उनका बयान रिकॉर्ड किया जा सके. यह मामला झारखंड में माफियाओं द्वारा जमीन की अवैध तरीके से ओनरशिप बदलने के रैकेट से जुड़ा हुआ है. सीएम सोरेन अभी तक ईडी के छह समन से बचते रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: 'कल्पना सोरेन को CM बनाना हेमंत सोरेन की दूसरी सबसे बड़ी गलती होगी', बाबूलाल मरांडी का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Drishyam 3 Release: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट हुई अनाउंस जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट हुई अनाउंस जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

वीडियोज

Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED के सामने Mamata Banerjee के वकील ने चौंकाया ?
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED ने बताया सिर्फ Laptop और Mobile ही किया जब्त !
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED और Mamata के बीच कौन भारी , अंदर की बाते चौंका देंगी
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में Mamata की बातों में दिखा विरोधाभास, समझिए अब क्या होगा ?
Maharashtra BMC Polls 2026 News Update : BMC चुनाव के बीच Sanjay Raut का बड़ा बयान । Fadnavis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Drishyam 3 Release: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट हुई अनाउंस जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट हुई अनाउंस जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
Embed widget