Jharkhand By-Election 2023: चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को झारखंड की रामगढ़ सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है. यह सीट कांग्रेस के हाथ में थी. इस सीट पर कांग्रेस विधायक ममता देवी थीं लेकिन एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी. इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. वैसे तो मतदान करने के लिए चुनावी पहचान पत्र ही मुख्य दस्तावेज होता है लेकिन यदि आपके पास यह नही हैं तो यहां जाने और कौन-कौन से डॉक्यूमेंट के जरिए आप वोटिंग कर सकते हैं. यहां हम बताने जा रहे हैं उन दस दस्तावेजों के बारे में जिनको लेकर आप वोटिंग कर सकते हैं.
झारखंड की रामगढ़ सीट पर बुधवार को उपचुनाव का एलान कर दिया गया है. उपचुनाव 27 फरवरी को होगा. चुनाव आयोग की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है. झारखंड के रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक ममता देवी की सदस्यता उन पर दर्ज आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद चली गई थी.
इन दस दस्तावेज जिनके जरिए आप कर सकते हैं वोटिंग
1-आधार कार्ड2-मनरेगा जॉब कार्ड3-बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक4- योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय5- ड्राइविंग लाइसेंस6-पैन कार्ड7- एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड8-पासपोर्ट9-फोटोग्राफ के साथ पेंशन दस्तावेज10- केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कंपनियां की ओर से कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र.11- सांसदों/विधायकों/एमएलसी द्वारा जारी आधिकारिक पहचान पत्र .12- विशिष्ट विकलांगता आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, एम / ओ सामाजिक न्याय और अधिकारिता, भारत सरकार.
बता दें कि झारखंड की रामगढ़ सीट पर उपचुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन 31 जनवरी को जारी की जाएगी. चुनाव के लिए नामांकन सात फरवरी को किए जाएंगे. नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी 8 फरवरी को होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक नामांकन वापस लेने की तिथि 10 फरवरी है. इस सीट पर मतदान 27 फरवरी (सोमवार) को होनी है. मतगणना 2 मार्च को होगी और मतदान का पूरा कार्य चार मार्च (शनिवार) तक संपन्न कर लिया जाना है.
ये भी पढे़ंः
