एक्सप्लोरर

Hazaribagh Violence: हजारीबाग में बवाल के बाद धारा 163 लागू, MP संजय सेठ ने सोरेन सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Hazaribagh Violence News: हजारीबाग में महाशिवरात्रि पर हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने बताया कि पहले दोनों समूह में बहस हुई जो बाद में हिंसा में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया.

Jharkhand Hazaribagh Violence: झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार (26 फरवरी) को महाशिवरात्रि के दौरान झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद जिले के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इचाक थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के दौरान धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समूहों के सदस्यों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए.

उन्होंने कहा कि बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जिसके तहत जुलूस निकालने, पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, हथियार लेकर चलने आदि पर प्रतिबंध है. जानकारी के अनुसार यह झड़प तब शुरू हुई जब एक समूह ने दूसरे समूह के सदस्यों द्वारा इचाक थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में एक स्कूल के सामने धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने पर आपत्ति जताई.

झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण 
पुलिस ने बताया कि पहले दोनों समूह में बहस हुई जो बाद में हिंसा में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया. कई दोपहिया वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया. सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और समूहों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया गया. पुलिस ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था नियंत्रण में है. हम लोगों से महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने हिंसा के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उन्हें बाहर निकालने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया.

रक्षा राज्य मंत्री ने लगाया ये आरोप
उन्होंने आरोप लगाया, "चाहे होली हो, सरस्वती पूजा हो, रामनवमी हो या महाशिवरात्रि हो ऐसी घटनाएं केवल झारखंड में ही क्यों होती हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि बांग्लादेश से घुसपैठिए यहां सांप्रदायिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था को नष्ट करने पर तुले हुए हैं और राज्य की जनसांख्यिकी को बदल रहे हैं."

उन्होंने कहा, "बीजेपी-राजग शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं बहुत कम होती हैं, चाहे वह दिल्ली हो, असम हो, मध्य प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश हो, क्योंकि वहां घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाल दिया जाता है."

यह भी पढ़ें- महाकुंभ से लौट रहीं महुआ माझी की कार ट्रक से टकराई, बाबूलाल मरांडी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
US Court On Tariff: 'हम हो जाएंगे बर्बाद', ट्रंप ने आखिर ये क्यों कहा, किस बात का सता रहा है डर
'हम हो जाएंगे बर्बाद', ट्रंप ने आखिर ये क्यों कहा, किस बात का सता रहा है डर
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका

वीडियोज

दुनियाभर के देशों के लिए ट्रंप का ऐलान कहा कि , Iran से Trade किया तो लगेगा अतिरिक्त 25% टैरिफ
कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained | Auto Live #matter

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
'आने वाली नस्लें...', महाराष्ट्र में अजित पवार पर फायर ओवैसी, मुसलमानों से की ये अपील
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
आगरा: शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल में विवाद, हिंदू महासभा का ऐलान- होगा शिव तांडव
US Court On Tariff: 'हम हो जाएंगे बर्बाद', ट्रंप ने आखिर ये क्यों कहा, किस बात का सता रहा है डर
'हम हो जाएंगे बर्बाद', ट्रंप ने आखिर ये क्यों कहा, किस बात का सता रहा है डर
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
नॉयना को लगेगा बड़ा सदमा, परी को रणविजय से बचाने की कसम खाएगी तुलसी
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया किन बीमारियों पर पड़ रहा सबसे ज्यादा असर?
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
बिहार में नौकरी पाने का शानदार मौका, सहायक वन संरक्षक के पदों पर निकली भर्ती; ऐसे करें अप्लाई
Weird Drinks: बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
बेबी माइस वाइन से लेकर स्नेक वाइन तक, ये हैं दुनिया की सबसे अजीब शराब
Embed widget